/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/WhatsApp-Image-2025-10-15-at-1.58.19-PM-1.webp)
Aaj Ka Rashifal 16 October 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को 16 अक्टूबर दिन अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें धनु मकर कुंभ मीन का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .
धनु राशि दैनिक राशिफल (Dhanu Rashifal)
दिन के पहले हिस्से में आर्थिक निर्णय लेने से बचें। मन में नकारात्मकता रह सकती है, जिससे काम में लापरवाही होगी। परिवार और मित्रों की सलाह उपयोगी साबित होगी। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी और शाम को मनोरंजन से मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: पीला | उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और गुरुवार का व्रत रखें।
मकर राशि दैनिक राशिफल (Makara Rashifal)
आज सम्मान मिलेगा लेकिन आर्थिक समस्याएं बनी रहेंगी। समय पर कार्य पूरा करने के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। बुजुर्गों का सहयोग लाभदायक रहेगा। दोपहर के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और रिश्तेदारों के साथ समय बीतेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। शुभ अंक: 10 | शुभ रंग: ग्रे | उपाय: शनि देव के मंदिर में तिल का तेल चढ़ाएं और जरूरतमंदों को वस्त्र दान करें।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल (Kumbha Rashifal)
दिन सामान्य रहेगा और बीमार जातकों की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में धन अटक सकता है, लेकिन दोपहर के बाद धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शुभ अंक: 11 | शुभ रंग: नीला | उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और तिल के लड्डू बांटें।
मीन राशि दैनिक राशिफल (Meen Rashifal)
दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी। सुबह सुस्ती और कमजोरी महसूस हो सकती है, जिससे कामों में देरी होगी। दोपहर के बाद कार्यों में सफलता मिलेगी और शुभ समाचार से घर में खुशी का माहौल बनेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। शुभ अंक: 12 | शुभ रंग: हल्का हरा | उपाय: विष्णु भगवान को तुलसी दल अर्पित करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जप करें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें