/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Aaj-ka-Rashifal-16-Nov-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-astro-hindi-news.webp)
Aaj ka Rashifal 16 Nov dhanu makar kumbh meen rashi dainik rashifal astro hindi news
Aaj Ka Rashifal 16 Nov 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: 16 नवंबर 2025, रविवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।
जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .
मेष राशि दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों को संडे का दिन भावनात्मक तौर पर मजबूत रहें। आपको कुछ हालातों से चोट पहुंच सकती है। जल्दबाज़ी में किसी भी तरह के फ़ैसले लेने से बचना होगा। आर्थिक मामलों में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। लव मेट का बर्ताव आपको परेशान कर सकता है। सामाजिक और धार्मिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का 11 बार उच्चारण करने की सलाह दी जा रही है।
वृष राशि दैनिक राशिफल
वृष राशि वालों को संडे का दिन रचनात्मक काम में बीतेगा। मानसिक शांति के लिए आपको खाली बैठने से बचना होगा। रिश्तेदारों को उधार दिया पैसा वापस लेने में आपके पसीने छूटेंगे। ग़लत बातों को ग़लत समय पर करने से आपको बचना होगा। आपको अपनों से दुख दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। जीवन साथी के समय बिता पाएंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी हो सकती है। दोपहर बाद का समय सामान्य होगा। जरूरत से ज्यादा बात करने से बचें। ज्योतिषीय उपाय में आपको सुपात्र व्यक्ति को पुस्तक या पठन सामग्री दान करने से ख़ुशियाँ बढ़ेंगी।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
मिथुन राशि वाले खेलकूल में हिस्सा ले सकते हैं। इससे आप शारीरिक स्फूर्ति महसूस करेंगे। आपको कीमती सामान का विशेष ध्यान रखना होगा। चोरी होने की आशंका दिख रही है। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगना होगा। भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। पति पत्निी एक दूसरे को सहारा देंगे। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इसलिए संभलकर रहें। ज्योतिष उपाय में आपको स्नान करने के बाद सफेद चंदन का तिलक मा​थे पर लगाने की सलाह दी जा रही है। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
कर्क राशि वालों को काम करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपको दूसरों के मजे लेने की प्रवृत्ति को दूर करना होगा। मनोरंजन की चीजों कुछ ज्यादा ख़र्च कर सकते हैं। मित्रों या संबंधियों को पैसा उधार देने से बचें वरना आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। जीवनसाथी से कोई ख़ूबसूरत सरप्राइज़ गिफ्ट मिल सकता है। ​संडे का दिन खुशियों मेंं बीतेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको आर्थिक स्थिति को सही रखने के लिए हाथ में सोने की अंगूठी पहनने की सलाह दी जा रही है।
यह भी पढ़ें:
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें