/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Aaj-ka-Rashifal-16-Nov-Singh-Kanya-Tula-Vrashchik-rashi-dainik-rashifal-astro-hindi-news.webp)
Aaj Ka Rashifal 16 Nov 2025 Daily Horoscope: 16 नवंबर 2025, रविवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।
जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल
सिंह राशि दैनिक राशिफल
सिंह राशि वालों को रविवार का दिन आपको मेहनत से लाभ दिलाने वाला रहेगा। हालांकि परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्वजन और रिश्तेदारों से अनबन दूर करने में आप सफल होंगे। मित्रों से लाभ के संकेत मिल सकते हैं। ज्योतिषीय उपाय में आपको सूर्यदेव को गुड़ मिला जल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 16 नवंबर के ​लिए आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर सुनहरा रहेगा।
कन्या राशि दैनिक राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए 16 नवंबर का दिन भाग्य और मेहनत करने पर भी लाभ दिलाएगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को दूर करने में आप सफल होंगे। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन आपका सुखद रहेगा। संडे को आपको काली उड़द का दान करने से लाभ होगा। आपके लिए लकी नंबर 7 और लकी कलर नीला रहेगा।
तुला राशि दैनिक राशिफल
तुला राशि वालों को व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से आपको गुड न्यूज मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।
ज्योतिषीय उपाय में आपको मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाने से लाभ होगा। रविवार को आपका लकी कलर पिंक और लकी 4 रहेगा।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
वृश्चिक रशि वालों को लिए संडे का दिन नए मौके लेकर आएगा। आपको अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलता दिखाई देगा। यदि आप कपड़ा व्यापार या प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े हैं तो आपको विशेष लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है।
ज्योतिषीय उपाय में आपको पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने की सलाह दी जा रही हे। संडे के लिए आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर महरून रहेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें