Advertisment

Aaj ka Rashifal 16 Nov 2022 : बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाने से होगा लाभ, क्या कहती है आपकी राशि

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj Ka Rashifal 24 June 2022 : प्रेम संबंधों में गहरा सकता है संकट, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

नई दिल्ली। Aaj ka Rashifal 16 Nov 2022 नया साल शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। daily horoscope ऐसे में चलिए आज हम पंडित अनिल पांडे के अनुसार जानने की कोशिश करते हैं कि बुधवार का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आने वाला है। क्या उन पर भगवान गणेश की कृपा बरसेगी या नहीं।

Advertisment

मेष राशि
संतान का सहयोग भी आपको कम मिलेगा। प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें तथा रुद्राष्टक का पाठ करें। आपके पास अच्छा धन आ सकता है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। भाग्य कोई बहुत अच्छा साथ नहीं देगा।

वृष राशि
आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपके सुख में कमी आएगी। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। आप गाय को हरा चारा खिलाएं। आपके जीवन साथी को कई क्षेत्रों में सफलताएं प्राप्त होगी। व्यापार ठीक ठाक चलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंध बनाने में भी सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि
आपको अपनी संतान का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। गलत रास्ते से धन आ सकता है। गुरुवार के दिन व्रत रखें और भगवान राम या कृष्ण जी के मंदिर में जा कर पूजा पाठ करें। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। कचहरी के मामलों में आप को हार मिल सकती है। भाइयों और बहनों से क्लेश बढ़ेगा। कार्यालय में आप थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हैं।

Advertisment

कर्क राशि
थोड़ा बहुत धन आने का योग है। व्यापार में उन्नति होगी। राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन जाप करें। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके संतान की पदोन्नति हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी।

सिंह राशि
आपका स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। आपको अपने संतान से कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान आ सकता है। शुक्रवार को मंदिर में जाकर भिखारियों के बीच में चावल का दान दें। आप कोई बड़ी चीज खरीद सकते हैं। जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। शत्रु बढ़ेंगे।

कन्या राशि
भाइयों और बहनों से संबंध ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल पाएगी। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपके जीवनसाथी के पेट में पीड़ा हो सकती है। आपकी संतान सुखी रहेगी।

Advertisment

तुला राशि
विवाहित जातकों के विवाह में बाधा आएगी। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। आपके पास धन आने का उत्तम योग है। आपके साथ छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। भाइयों के साथ आपका वैर बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि
पढ़ाई में व्यवधान आएंगे। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ आ सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। बहनों से बहुत अच्छे संबंध रहेंगे। संतान के साथ संबंधों में बाधा आ सकती है।

धनु राशि
भाग्य कम साथ देगा। मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जा कर पूजा पाठ करें। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। आप के सुख में कमी आ सकती है।

Advertisment

मकर राशि
पुत्री से आपको बहुत सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को पढ़ाई में परेशानी आ सकती है। कचहरी में स्थिति आपकी खराब हो सकती है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके पास धन आने का अच्छा योग है। आपको अपनी पुत्री से सुख प्राप्त होगा।

कुंभ राशि
समाज में आपकी प्रतिष्ठा गिर सकती है। नए शत्रु बन सकते हैं। शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाएं और पीपल की सात बार परिक्रमा करें। इसके अलावा आपको शनिवार को शनि देव का पूजन करना चाहिए। आपके पास गलत रास्ते से धन आने का योग है। भाग्य साथ देगा। दूर की यात्रा पर आप जा सकते हैं। कार्यालय में आपको अपने अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके अधीनस्थ आपको परेशान कर सकते हैं।

मीन राशि
धन आने का अच्छा योग है। भाइयों से तनाव रहेगा। एक बहन से अच्छे संबंध रहेंगे। आपको और आपके जीवन साथी को पेट में तकलीफ हो सकती है। अपने माता और पिता का प्रातः काल चरण स्पर्श करें। मीन राशि के अविवाहित जातकों के पास विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। आपके कई बिगड़ते हुए काम बन सकते हैं।

rashifal 2022 Aaj ka rashifal rashifal aaj ka aaj ka rashifal tula aaj ka tula rashifal aaj ka rashifal kark aaj ka rashifal mesh aaj makar rashifal kanya rashifal 2022 makar rashi nov 2022 november 2022 rashifal "aaj ka rashifal 16 november" "aaj-ka-rashifal-16-nov-2022" "rashifal 16 november 2022"
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें