Advertisment

Aaj ka Rashifal: धनु को मिलेगा धन लाभ, मकर को मिल सकती है नई जिम्मेदारी, कुंभ-मीन का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 Sep 2025 Somwar Monday Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: धनु को मिलेगा धन लाभ, मकर को मिल सकती है नई जिम्मेदारी, कुंभ-मीन का दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-1-sep-2025-Somwar Monday-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news xap

author-image
anjali pandey
Aaj ka Rashifal: धनु को मिलेगा धन लाभ, मकर को मिल सकती है नई जिम्मेदारी, कुंभ-मीन का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 Sep 2025 Somwar Monday Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 15 सितम्बर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि रहेगी।

Advertisment

ऐसे में रविवार 15 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल

धनु राशि का दैनिक राशिफल 15 सितंबर

धनु राशि वालों के लिए 15 सितंबर का दिन खासा लाभकारी रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं और जीवनसाथी या पार्टनर की मदद से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने कर्ज चुकाने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। करियर में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, लेकिन उसके अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। प्रेम जीवन में युवा जातक अपने रिश्तों को गहराई से महसूस करेंगे और परिवार के साथ किसी समारोह या यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। आज गरीबों को वस्त्र दान करना आपके लिए शुभ रहेगा और धार्मिक कार्यों, जैसे मंदिर या अन्य स्थल निर्माण में योगदान देने का भी योग है। इस राशि के लिए आज का शुभ अंक 3 है।

मकर का दैनिक राशिफल 15 सितंबर

मकर राशि वालों को नई जिम्मेदारी या नया काम मिल सकता है, जिससे कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। दिनभर आपको अपने शब्दों और व्यवहार में सावधानी रखनी होगी क्योंकि कही गई छोटी सी बात भी गलतफहमी पैदा कर सकती है। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहना जरूरी है, खासकर मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम, बुखार या एलर्जी आपको परेशान कर सकती हैं। आज दिनभर संयम और सतर्कता से काम लेना ही आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा।

Advertisment

कुम्भ का दैनिक राशिफल 15 सितंबर

कुंभ राशि वालों को अप्रत्याशित लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं और आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा तथा लंबे समय से रुके हुए बड़े काम अब पूरे हो सकते हैं, जिससे उत्साह और प्रसन्नता बढ़ेगी। धन की दृष्टि से शेयर, सट्टा या लॉटरी जैसे क्षेत्रों में लाभ होने के योग हैं, हालांकि आलस्य से बचना जरूरी है। स्वास्थ्य के मामले में जीवनसाथी की तबीयत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। करियर में ऑफिस में विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप अपनी मेहनत से उन्हें पीछे छोड़ देंगे। प्रेम जीवन में आपका नाम किसी सहयोगी से जुड़ सकता है, वहीं परिवार में विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज किसी महिला को सुहाग का सामान दान करना शुभ रहेगा और मां की ओर से सोने का आभूषण प्राप्त होने की संभावना है। इस राशि के लिए आज का शुभ अंक 8 है।

मीन का दैनिक राशिफल 15 सितंबर

मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और आय के साधन बने रहेंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है, लेकिन सलाह दी जाती है कि दूसरों के विवादों में न पड़ें। विवेक का प्रयोग करने से समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से बिजनेस का समय सामान्य रहेगा, जबकि स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा। करियर में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। प्रेम जीवन में साथी के साथ संबंध और घनिष्ठ होंगे, वहीं परिवार में आज रिश्तेदारों की याद आएगी। किसी मंदिर में जाकर घी का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। इसके अलावा, भाई से बिगड़े रिश्तों में सुधार होने की संभावना है। आज का शुभ अंक 2 है।

कुंभ धनु मकर मीन Aaj ka rashifal Aaj ka Rashifal 15 Sep
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें