Advertisment

Aaj ka Rashifal: धनु वाले आर्थिक निर्णय लेने में रहें सावधान, मकर पर बढ़ सकती है जिम्मेदारी, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 Nov Shanivar Dhanu Makar Kumbh Meen: धनु वाले आर्थिक निर्णय लेने में रहें सावधान, मकर पर बढ़ सकती है जिम्मेदारी, कुंभ मीन दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-15-nov-2025-saturday-shanivar-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-horoscope-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal: धनु वाले आर्थिक निर्णय लेने में रहें सावधान, मकर पर बढ़ सकती है जिम्मेदारी, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 Nov 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 15 नवंबर 2025, शनिवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

Advertisment

जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .

धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का दैनिक राशिफल

धनु राशि दैनिक राशिफल

धनु राशि वालों को शनिवार का दिन आर्थिक निर्णय लेने में सावधान रहने की सलाह दे रहा है। मन में नकारात्मकता का भाव आ सकता है इसलिए काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल भी न करें। परिवार और मित्र की सलाह आपके काम आ सकती है। दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

15 नवंबर को आपका शुभ अंक 4 और शुभ रंग पीला रहेगा। ज्योतिषी उपाय में आपको भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाने और गुरुवार का व्रत करने की सलाह दी जा रही है।

Advertisment

मकर राशि दैनिक राशिफल

मकर राशि वालों शनिवार का दिन सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आपको आर्थिक परेशानियां झेलनी सकती है। समय पर कार्य पूरा करने की सलाह आपको दी जा रही है। आपको बुजुर्गों से सहयोग प्राप्त होगा। दोपहर के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियां आप पर बढ़ेंगी। रिश्तेदारों के साथ समय बिता पाएंगे। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। शनिवार के लिए आपका शुभ अंक 10 और शुभ रंग ग्रे रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शनि देव के मंदिर में तिल का तेल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। कारोबारियों का धन अटक सकता है। दोपहर के बाद धार्मिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आपके लिए शुभ अंक 11 और शुभ रंग नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जा रही है।

मीन राशि दैनिक राशिफल

मीन राशि वालों की दिनचर्या सामान्य रहेगी। हालांकि सुबह सुस्ती का अनुभव होगा और कमजोरी भी महसूस होगी। काम में विलंब होने से मानसित तनाव हो सकता है। दोपहर बाद दिन सामान्य हो जाएगा। घर में कोई गुड न्यूज मिल सकती है। शनिवार 15 नवंबर के लिए आपका शुभ अंक 12 और शुभ रंग हल्का हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको विष्णु भगवान को तुलसी दल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope: मेष को गजकेसरी योग ​कराएगा धनलाभ, वृष को प्रेम संबंधों में हो सकता है तनाव, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

Astrology Hindi News -jyotish-horoscope- aaj-ka-rashifal-15-nov-2025 saturday shanivar-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें