Advertisment

Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि वालों को धन लाभ, वृश्चिक को बिजनेस में मिलेगी सफलता, क्या कहते हैं सिंह और तुला राशि के तारे

Aaj Ka Rashifal 15 March 2025 Singh, Kanya, Tula, Vrashchik Daily Horoscope: शनिवार 15 मार्च का दिन सिंह, कन्या, तुला , वृश्चिक के लिए कैसा रहेगा। Shanivar-daily-horoscope-singh-kanya-tula-vrashchik-rashi

author-image
Shashank Kumar
Aaj ka rashifal 15 march 2025 shanivar daily horoscope singh kanya tula vrashchik rashi dainik rashifal astrology hindi

Aaj ka Rashifal 15 March 2025 Daily Horoscope Shanivar: राशिफल ग्रह-नक्षत्रों और पंचांग की गणना के आधार पर तैयार किया जाता है। यह दिन की शुरुआत से पहले आपके लिए एक मार्गदर्शक की तरह काम करता है, जिससे आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं।

Advertisment

इसके अलावा राशिफल (Aaj ka Rashifal) से नौकरी, व्यापार, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का भविष्यफल भी पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि शनिवार 15 मार्च का दिन सिंह (Mesh) , कन्या (Vrash), तुला (Mithun) , वृश्चिक (Kark) के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal)।

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) 

♌ सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

बिजनेस में नई डील से प्रगति होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। चंद्रमा द्वितीय भाव में गोचर कर रहा है, जिससे जॉब में प्रमोशन की संभावनाएं बन सकती हैं। उच्चाधिकारी आपके प्रयासों में सहयोग करेंगे। लव लाइफ को और बेहतर बनाने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और मन को एकाग्र करने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय:हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग:लाल व नारंगी

शुभ अंक:05 व 08

♍ कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

चंद्रमा आपकी ही राशि में स्थित है, जिससे आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट का खास ध्यान रखना होगा। बिजनेस में अचानक धनलाभ से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी और जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप अपनी समस्याएं खुलकर साझा करें, जिससे समाधान जल्दी मिलेगा। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष रहेगा, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

Advertisment

आज का उपाय:श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग:हरा व नीला

शुभ अंक: 03 व 09

♎ तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

चंद्रमा द्वादश भाव में गोचर कर रहा है, जो आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा। गारमेंट्स और ज्वेलरी बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। किसी यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा और तनाव दूर होगा। हालांकि, श्वास रोग से ग्रसित लोगों को सावधानी बरतनी होगी, लापरवाही स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। दिनभर संयम बनाए रखें और असत्य तथा क्रोध से बचें।

आज का उपाय:शिवजी की उपासना करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग:आसमानी व नीला

शुभ अंक:03 व 08

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

ऑफिस में किसी विवाद या तनाव के कारण मन अशांत रह सकता है। जॉब को लेकर जो चिंताएं बनी हुई थीं, उनका समाधान सायंकाल तक मिल सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिजनेस में भी सफलता के संकेत मिल रहे हैं।

आज का उपाय: हनुमान जी के मंदिर जाएं और उनकी 03 परिक्रमा करें। गुरु का आशीर्वाद लें, इससे कार्य में बाधाएं समाप्त होंगी।

Advertisment

शुभ रंग:नारंगी व आसमानी

शुभ अंक: 04 व 07

ये भी पढ़ें:

धनु को हो सकते हैं रक्त विकार, काली उड़द की दाल कैसे बनाएगी कुंभ के काम, मकर-मीन का साप्ताहिक राशिफल

सिंह वाले वक्री शुक्र-बुध के कारण दुर्घटनाओं से रहें सतर्क, राम रक्षा स्त्रोत से बनेंगे कन्या के काम

नोट: इस लेख में दी गई राशिफल जानकारियां सामान्य भविष्यवाणी है। बंसल न्यूज या लेखक इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Advertisment
hindi news Astrology daily horoscope horoscope today Zodiac Signs kanya singh tula vrashchik Libra scorpio Virgo Leo Aaj ka rashifal dainik rashifal zodiac predictions singh kanya tula vrashchik rashifal sinh vrshchik 15 March ka Rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें