Advertisment

Aaj ka Rashifal: मेष के लिए समय अच्छा है, वृष वाले इन बातों से बचें, जानें मिथुन-कर्क के लिए कैसा रहेगा दिन

Aaj ka Rashifal: 15 मार्च शनिवार (Shanivar) का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आएगा। वहीं वृष राशि वाले वाणी पर संयम रखें। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है, वहीं कर्क राशि वालों के लिए रियल स्टेट या शेयर मार्केट में निवेश का बेहतर समय है।

author-image
BP Shrivastava
Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 15 March 2025 Daily Horoscope Shanivar: 15 मार्च शनिवार (Shanivar) का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आएगा। वहीं वृष राशि वालों को वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है, वहीं कर्क राशि वालों को रियल स्टेट या शेयर मार्केट में निवेश का बेहतर लाभ मिलने की संभावना है।
ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि शनिवार 15 मार्च का दिन मेष (Mesh) , वृष (Vrash), मिथुन (Mithun) , कर्क (Kark) के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal)।

Advertisment

मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

चन्द्रमा षष्ठम है। शनि एकादश हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। जॉब के लिए टाइम कुछ नया करने का है। धन प्राप्ति के लिए आने वाली बाधाओं का समाधान करने में सफल रहेंगे। युवा लव लाइफ में तनाव से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। आज का दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ और अनार का दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला,
शुभ अंक: 02 और 03.

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)

जॉब में नए द्वार खुलने की संभावना है। चन्द्रमा पंचम मंगलमय हैं। ज्यादा ट्रैवलिंग से बचें। जॉब में ड्यूटी के दौरान अच्छा और सकारात्मक माहौल रहेगा, फिर भी आपके सीनियर्स से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के प्रयास करते रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

Advertisment

आज का उपाय: हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा व नीला
शुभ अंक: 04 व 08

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु द्वादश है। जॉब के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान के करियर संबंधी कार्य पूर्ण होगा। व्यापार को लेकर चिंता रहेगी। आज इस राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय: भगवान गणेश जी की उपासना करें। फलों व तिल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व आसमानी।
शुभ अंक: 03 व 08.

Advertisment

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

जॉब बदलने का प्रयास कर सकते हैं, लगातार डेडिकेशन से मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। धार्मिक यात्रा का योग है। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

ये भी पढ़ें: Weekly Horoscope: धनु को हो सकते हैं रक्त विकार, काली उड़द की दाल कैसे बनाएगी कुंभ के काम, मकर-मीन का साप्ताहिक राशिफल

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।अनार व फलों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व नारंगी।
शुभ अंक: 06 व 09.

Advertisment

Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि वालों को धन लाभ, वृश्चिक को बिजनेस में मिलेगी सफलता, क्या कहते हैं सिंह और तुला राशि के तारे

Aaj ka rashifal 15 march 2025 shanivar daily horoscope singh kanya tula vrashchik rashi dainik rashifal astrology hindi

Aaj ka Rashifal 15 March 2025 Daily Horoscope Shanivar: राशिफल ग्रह-नक्षत्रों और पंचांग की गणना के आधार पर तैयार किया जाता है। यह दिन की शुरुआत से पहले आपके लिए एक मार्गदर्शक की तरह काम करता है, जिससे आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

hindi news Astrology daily horoscope horoscope today Zodiac Signs kark mesh cancer Gemini Taurus Aaj ka rashifal dainik rashifal Aries zodiac predictions 15 March ka Rashifal vrash mithun
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें