मेष राशि
छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। Aaj Ka Rashifal 14 August 2022 : आपके सुख में कमी आएगी। कार्यालय में आपका लोगों से टकराव होगा। भाग्य आपका साथ देगा। धन आने का योग है। आपका व्यापार उत्तम चलेगा। संतान से सहयोग प्राप्त होगा।
वृष राशि
आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपके सुख में वृद्धि होगी। यश मिलेगा। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों से आपके संबंध खराब हो सकते है। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन राशि
आपको शत्रु की चिंता नहीं करना चाहिए। भाई बहनों से आपके संबंध उत्तम रहेंगे। आपको अपने भाई बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य सामान्य रूप से साथ देगा। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है।
कर्क राशि
आपके पास उत्तम धन आने की उम्मीद है। व्यापार में तरक्की होना संभावित है। स्वास्थ्य थोड़ा कम ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी के कमर और गर्दन में दर्द हो सकता है। भाग्य से कम उम्मीद करें।
सिंह राशि
आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। भाग्य कम साथ देगा। आपको अपने पौरूष पर यकीन करना पड़ेगा। खर्चों में थोड़ी कमी आएगी।
कन्या राशि
आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। धन आते आते रुक सकता है। भाई बहनों से संबंध में सामान्य रहेंगे। संतान को कष्ट हो सकता है।
तुला राशि
अगर आपकी विंशोत्तरी दशा अच्छी चल रही है तो आप यह निश्चित माने कि आप के पास एक बड़ी रकम आएगी। तुला राशि के जातकों के पास इस बार धन आने का अद्भुत और अच्छा योग है।
वृश्चिक राशि
शत्रुओं से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट होगा। आपके संतान भी थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपको व्यापार और अपने कार्यालय में अद्भुत सफलताएं मिल सकती हैं। भाग्य थोड़ा कम साथ देगा। जिसके लिए आपको अमेरिकन डायमंड या डायमंड धारण करना चाहिए।
धनु राशि
अगर आप कर्मचारी हैं तो आप की स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए। भाग्य आपका साथ देगा। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके सभी शत्रु आप से हार मान लेंगे। माता जी को और पिताजी को थोड़ा कष्ट हो सकता है। अगर आप अधिकारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को थोड़ी से धन की प्राप्ति संभव है। अपने पूरे परिवार के दुख दर्द को दूर करने के लिए आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें एवं उनकी प्रार्थना करें। आपको दुर्घटनाओं से अपना बचाव करना चाहिए। आपके संतान को भी कष्ट हो सकता है।
कुंभ राशि
भाइयों से आपके संबंध में बुराई आएगी। कार्यालय में आप की स्थिति मजबूत होगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार के लिए उत्तम है। आपको व्यापार से धन लाभ भी होगा। भाग्य आपका साथ दे रहा है। शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिए।
मीन राशि
आपके प्रयासों से आपको अपने शत्रुओं से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक होगी। आपको अपने वकील के मदद से न्यायालयीन कार्यों में सफलता मिल सकती है।