Advertisment

Aaj ka Rashifal: सूर्यदेव को जल चढ़ाने से बनेंगे मेष के काम, वृष वाले खर्च पर करें नियंत्रण, मिथुन कर्क का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 13 July 2025 Ravivar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: सूर्यदेव को जल चढ़ाने से बनेंगे मेष के काम, वृष वाले खर्च पर करें नियंत्रण, मिथुन कर्क का दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope-14-20-July-2025--mesh-vrash-mithun-kark--Saptahik-Rashifal-Astrology-Hindi-news

Weekly-Horoscope-14-20-July-2025--mesh-vrash-mithun-kark--Saptahik-Rashifal-Astrology-Hindi-news

Aaj ka Rashifal 13 July 2025 Ravivar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार रविवार 13 जुलाई को सावन माह की तृतीया तिथि रहेगी. हर दिन बदलती ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

Advertisment

रविवार 13 जुलाई को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025 ) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे।

चलिए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज 13 जुलाई का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क का दैनिक राशिफल

मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन उत्साहवर्धक रहने वाला है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं और कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जो लाभकारी रहेगी।

Advertisment

व्यापारियों को मुनाफा मिलने की उम्मीद है और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं।

रविवार को मानसिक शांति पाने के लिए सूर्यदेव को जल चढ़ाना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) दैनिक राशिफल :

रविवार का दिन वृषभ राशि वालों को कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा, क्योंकि कुछ विरोधी आपके खिलाफ चाल चल सकते हैं। व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं और खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आर्थिक नुकसान की संभावना है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। पढ़ाई में फोकस बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव आ सकता है, खासकर जीवनसाथी के साथ बहस की स्थिति बन सकती है। मानसिक संतुलन के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल :

मिथुन राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन थोड़ी थकान भरा हो सकता है। काम की अधिकता से शरीर और मन दोनों थके रह सकते हैं। कारोबार में किसी भी बदलाव से फिलहाल बचना ही बेहतर होगा। अनावश्यक खर्चों से परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए बचत पर ध्यान दें। पढ़ाई में मन लगाना मुश्किल हो सकता है, लेकिन कोशिश जारी रखें। पारिवारिक माहौल में हल्का-फुल्का तनाव रह सकता है। दिन की शुरुआत शिवजी को जल चढ़ाकर करें, लाभ मिलेगा।

Advertisment

कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल :

रविवार को कर्क राशि वालों को सामाजिक या कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। कोई सुनहरा अवसर सामने आ सकता है, लेकिन निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी होगी। निवेश सोच-समझकर करें, वरना नुकसान हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बढ़ सकती है और पार्टनर की सेहत पर भी ध्यान देना पड़ेगा। दिन को अच्छा बनाने के लिए भगवान को खीर का भोग लगाना शुभ रहेगा।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: सिंह को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, कन्या वाले रहें सतर्क, तुला वृश्चिक का दैनिक राशिफल

Astrology Hindi News ravivar sunday daily-horoscope mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal jyotish upday aaj-ka-rashifal-13-july-2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें