Advertisment

Aaj ka Rashifal: धनु को पैतृक संपत्ति में लाभ के योग, मकर वालों को रहेगी पारिवारिक उलझन, कुंभ-मीन का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 13 July 2025 Ravivar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: धनु को पैतृक संपत्ति में लाभ के योग, मकर वालों को रहेगी पारिवारिक उलझन, कुंभ-मीन का दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal-13-July-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Dainik-Rashifal

Aaj-ka-Rashifal-13-July-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Dainik-Rashifal

Aaj ka Rashifal 13 July 2025 Ravivar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार रविवार 13 जुलाई को सावन माह की तृतीया तिथि रहेगी. हर दिन बदलती ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

Advertisment

रविवार 13 जुलाई को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025 ) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे।

चलिए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज 13 जुलाई का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

धनु, मकर, कुंभ मीन राशिफल 13 जुलाई 

 

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल

धनु राशि वालों को करियर में नई पहचान और सम्मान मिलेगा। पैतृक संपत्ति में लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। रविवार को आपको आर्थिक लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।

Advertisment

शिक्षा के क्षेत्र में आ रही अड़चनें भी दूर होंगीं। यदि विवाहित हैं जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। शनिवार को हनुमान जी का जाप करने से लाभ होगा। 13 जुलाई को आपका लकी कलर काला और लकी नंबर 12 रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल

मकर राशि वालों को पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप व्यापारी हैं तो आर्थिक गिरावट आपको महसूस हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रित रखने की सलाह आपको दी जा रही है।

यदि आप स्टूडेंट है। तो पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। रविवार को आपको हरी मूंग का दान करने से लाभ होगा। 13 जुलाई को आपका लकी कलर आसमानी लकी नंबर 31 रहेगा।

Advertisment

कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल

कुंभ राशि वालों को कानूनी झंझट में मुक्ति मिल सकती है। व्यापारी हैं तो आपको विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। पैसों के मामले में आपको सतर्क रहना होगा। शेयर में निवेश करने से बचने की सलाह आपको दी जा रही है।

यदि आप स्टूडेंट हैं तो आपको सेहत बिगड़ सकती है। परिवार में कोई वाद विवाद हो सकता है इससे सतर्क रहें। रविवार के लिए आप घरवालों को उपहार देने की सलाह दी जा रही है। 13 जुलाई को आपका लकी कलर भूरा और लकी नंबर 9 रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल

मीन राशि वालों के करियर में उछाल आएगा। आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। यदि आप व्यापारी हैं तो आपकी कोई बड़ी बड़ी डील फायइन हो सकती है। आपको अटका धन वापस मिलेगा।

Advertisment

यदि स्टूडेंट है। तो आपको शिक्षा पाने के लिए थोड़भ् मेहनत करनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष से तनाव की स्थिति नि​र्मित हो सकती है। रविवार 13 जुलाई को आपको काले कुत्तों को बिस्किट खिलाने से लाभ होगा। संडे के लिए आपका लकी कलर गोल्डन और लकी नंबर 14 रहेगा।

यह भी पढ़ें: Shaniwar ke Upay: सावन के पहले शनिवार पर करें ये 5 उपाय, मिलेगी शनि और शिव की एक साथ कृपा

Astrology Hindi News dhanu makar kumbh meen rashi-dainik-rashifal ravivar sunday daily-horoscope jyotish upday aaj-ka-rashifal-13-july-2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें