Advertisment

Aaj Ka Rashifal 13 August 2022 : कर्क और तुला के पास धन आने के उत्तम योग हैं, शनिवार को क्या आप पर भी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Aaj Ka Rashifal 13 August 2022 : कर्क और तुला के पास धन आने के उत्तम योग हैं, शनिवार को क्या आप पर भी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा aaj-ka-rashifal-13-august-2022-cancer-and-libra-have-good-chances-of-getting-money-will-the-blessings-of-mother-lakshmi-shower-upon-you-on-saturday-pds

author-image
Bansal News
Aaj Ka Rashifal 24 June 2022 : प्रेम संबंधों में गहरा सकता है संकट, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

नई दिल्ली। बुध अपनी चाल बदल चुके हैं। Aaj Ka Rashifal 13 August 2022 इसी के साथ गुरू भी वक्री हो चुके हैं। ऐसे में कुछ राशियों के लिए इन ग्रहों का राशि परिवर्तन बड़ा लाभ दिलाने वाला है। तो चलिए जानते हैं शनिवार का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है।

Advertisment

मेष राशि
धन आने का योग है। आपका व्यापार उत्तम चलेगा। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपके सुख में कमी आएगी। कार्यालय में आपका लोगों से टकराव होगा। भाग्य आपका साथ देगा।

वृष राशि
आपके सुख में वृद्धि होगी। यश मिलेगा। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों से आपके संबंध खराब हो सकते है। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है।

मिथुन राशि
आपको शत्रु की चिंता नहीं करना चाहिए। भाई बहनों से आपके संबंध उत्तम रहेंगे। आपको अपने भाई बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य सामान्य रूप से साथ देगा। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है।

Advertisment

कर्क राशि
आपके पास उत्तम धन आने की उम्मीद है। व्यापार में तरक्की होना संभावित है। स्वास्थ्य थोड़ा कम ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी के कमर और गर्दन में दर्द हो सकता है। इस सप्ताह आप भाग्य से कम उम्मीद करें।

सिंह राशि
लग्नेश वर्तमान में आपके लग्न भाव में गोचर कर रहा है। जिसके कारण आपके लिए ठीक रहना चाहिए। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। भाग्य कम साथ देगा। आपको अपने पौरूष पर यकीन करना पड़ेगा। खर्चों में थोड़ी कमी आएगी।

कन्या राशि
आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। धन आते आते रुक सकता है। भाई बहनों से संबंध में सामान्य रहेंगे। संतान को कष्ट हो सकता है।

Advertisment

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के पास इस बार धन आने का अद्भुत और अच्छा योग है। अगर आपकी विंशोत्तरी दशा अच्छी चल रही है तो आप यह निश्चित माने कि आप के पास एक बड़ी रकम आएगी।

वृश्चिक राशि
आपको व्यापार और अपने कार्यालय में अद्भुत सफलताएं मिल सकती हैं। भाग्य थोड़ा कम साथ देगा। जिसके लिए आपको अमेरिकन डायमंड या डायमंड धारण करना चाहिए। शत्रुओं से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट होगा। आपके संतान भी थोड़े परेशान हो सकते हैं।

धनु राशि -
भाग्य आपका साथ देगा। अगर आप प्रयास करेंगे तो इस सप्ताह आपके सभी शत्रु आप से हार मान लेंगे। माता जी को और पिताजी को थोड़ा कष्ट हो सकता है। अगर आप अधिकारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी अगर आप कर्मचारी हैं तो आप की स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Advertisment

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को थोड़ी से धन की प्राप्ति संभव है। आपको दुर्घटनाओं से अपना बचाव करना चाहिए। आपके संतान को भी कष्ट हो सकता है। अपने पूरे परिवार के दुख दर्द को दूर करने के लिए आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें एवं उनकी प्रार्थना करें।

कुंभ राशि
अगर आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार के लिए उत्तम है। आपको व्यापार से धन लाभ भी होगा। भाग्य आपका साथ दे रहा है। शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। भाइयों से आपके संबंध में बुराई आएगी। कार्यालय में आप की स्थिति मजबूत होगी।

मीन राशि
आपके प्रयासों से आपको अपने शत्रुओं से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक होगी। आपको अपने वकील के मदद से न्यायालयीन कार्यों में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 अगस्त उपयुक्त और हितकारी है।

Weekly Horoscope 15-21 August 2022 : तुला राशि वालों को विंशोत्तरी दिशा दिला सकती है बड़ी रकम! आने वाला सप्ताह आपके लिए क्या खास लेकर आने वाला है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें