Advertisment

Aaj ka Rashifal: सिंह वालों के काम की होगी तारीफ, कन्या वाले सावधानी से चलाएं वाहन, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 12 Sep 2025 Shukravar Singh Kanya ula Vrashchik Daily Horoscope: सिंह वालों के काम की होगी तारीफ, कन्या वाले सावधानी से चलाएं वाहन, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-12-sep-2025-shukravar-pitru-paksha-daily-horoscope-singh-kanya-tula-vrashchik-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal: सिंह वालों के काम की होगी तारीफ, कन्या वाले सावधानी से चलाएं वाहन, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj-ka-Rashifal-12-Sep-2025--singh-kanya-tula-vrashchik--daily-horoscope-pitru-paksha

Aaj ka Rashifal 12 Sep 2025 Shukravar Singh Kanya ula Vrashchik Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 12 सितम्बर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष, पञ्चमी तिथि रहेगी।

Advertisment

ऐसे में शुक्रवार 12 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल 12 सितंबर

सिंह राशि दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2025

सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन परिवार और धार्मिक कामों में बीतेगा। घर के लोग किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं और आपकी सामाजिक पहचान भी बढ़ेगी। नई तकनीक सीखने का मौका मिलेगा, लेकिन सेहत और खानपान पर ध्यान देना ज़रूरी है। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा, हालांकि अपनी संपत्ति या पैसों की चर्चा करने से बचें।

नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी, लेकिन लोग आप पर नजर भी रखेंगे। प्रेम संबंधों में दिक्कतें आ सकती हैं और परिवार में जमीन-जायदाद को लेकर विवाद उठ सकता है। शुक्रदेव को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखना शुभ रहेगा। लंबे समय से किसी साथी का इंतजार कर रहे हैं तो शुक्रवार को वह खत्म हो सकता है। 12 सितंबर का शुभ अंक 9 है।

Advertisment

कन्या राशि दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2025

कन्या राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन नौकरी और बिज़नेस दोनों में थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। भाग्य आपका पूरा साथ नहीं देगा, लेकिन कल आपको शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी, हालांकि वाहन सावधानी से चलाएं। दिल से जुड़ी बीमारियों में राहत मिलने की संभावना है। कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी और अधिकारी आपकी ओर खास ध्यान देंगे। प्रेम संबंधों में निकटता बनी रहेगी और परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। शनिदेव को दीपक जलाना आपके लिए लाभकारी होगा। धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं। 12 सितंबर को आपका शुभ अंक 5 है।

तुला राशि दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2025

तुला राशि वालों का मन शुक्रवार को अध्यात्म और धर्म-कर्म की ओर ज्यादा रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा और स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। रिश्तों को लेकर आप गंभीर सोचेंगे और जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। काम में अति-उत्साह से बचना होगा, वरना नुकसान हो सकता है। नौकरी और पढ़ाई को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और अभिभावक भविष्य को लेकर आपको सही मार्गदर्शन देंगे। आज अपने ईष्टदेव का ध्यान करना शुभ रहेगा। निवेश करने के लिए भी दिन अच्छा है। 12 सितंबर को आपका शुभ अंक 2 है।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2025

वृश्चिक राशि वालों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा और किसी यात्रा का योग बन सकता है, जिससे फायदा होगा। बिज़नेस के लिए समय अच्छा है और नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आने वाले दिनों में सुधार होगा। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें और खानपान पर ध्यान दें, वरना परेशानी हो सकती है। करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है और पारिवारिक जीवन में ग्रहों की स्थिति विवाद बढ़ा सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। 12 सितंबर को आपका शुभ अंक 5 है।

Advertisment

यह भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal: धनु के लिए दिन होगा खास, कुंभ राशि वालों के आर्थिक जीवन में आएगा उतार चढ़ाव, मकर मीन दैनिक राशिफल

jyotish upay Astrology Hindi News singh-kanya-tula-vrashchik-rashi-dainik-rashifal aaj-ka-rashifal-12-sep-2025 -Shukravar-pitru-paksha-daily-horoscope-
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें