Advertisment

Aaj ka Rashifal: सिंह को लाभ के योग, कन्या के अटके काम होंगे पूरे, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 October 2025 Ravivar Sunday Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope : सिंह को लाभ के योग, कन्या के अटके काम होंगे पूरे, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-12-october-2025-ravivar-sunday-singh-kanya-tula-vrashchik-rashi-dainik-rashifal-jyotish-horoscope-astrology-hindi-new-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal: सिंह को लाभ के योग, कन्या के अटके काम होंगे पूरे, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 October 2025 Ravivar Sunday Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope : 12 अक्टूबर 2025, रविवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को 12 अक्टूबर दिन अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

Advertisment

आइए जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक 12 अक्टूबर

सिंह राशि दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर

सुबह का समय आपके लिए अपेक्षाओं के अनुरूप रहेगा। पुराने अनुबंध से लाभ मिलने की संभावना है और नए अनुबंध भी मिल सकते हैं, लेकिन इसमें कुछ रुकावटें आ सकती हैं। दोपहर के बाद परिस्थितियाँ थोड़ी जटिल हो सकती हैं, इसलिए लालच में आकर कोई भी अनुचित कदम न उठाएँ। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा और महिलाओं की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी। संडे के लिए आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने की सलाह दी जा रही है।

कन्या राशि दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर

कन्या राशि वालों को लिए सुबह का समय थोड़ी उदासीनता और आलस्य लिए रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा और घर-परिवार का माहौल भी शांत नहीं रहेगा। हालांकि, दोपहर के बाद परिस्थितियाँ सुधरेंगी और रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। लाभदायक अवसर प्राप्त हो सकते हैं और नया काम शुरू करने से भविष्य में फायदा मिलेगा। परिवार में सुख और खुशी का वातावरण बना रहेगा। 12 अक्टूबर को आपका शुभ अंक 7 और शुभ रंग नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको माँ दुर्गा को लाल फूल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।

Advertisment

तुला राशि दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सुबह शुभ समाचार मिल सकते हैं और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में किसी की सलाह मददगार साबित होगी। दोपहर के बाद आपका स्वभाव चंचल रह सकता है, जिससे गंभीर कार्य प्रभावित हो सकते हैं। शाम तक अचानक धन लाभ होने की संभावना भी है। 12 अक्टूबर के लिए आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग बैंगनी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको गरीबों को भोजन कराने की सलाह दी जा रही है।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर

आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता और संतोष लेकर आएगा। व्यावहारिक दृष्टिकोण से काम निपटाने में आसानी होगी। हालांकि, कठोर स्वभाव के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और आय-व्यय संतुलित रहेगा। महिलाओं से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 12 अक्टूबर को आपका शुभ अंक 1 और शुभ रंग लाल रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में जल में लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।

नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इस​की पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

Advertisment
jyotish Hindi New aaj-ka-rashifal-12-october-2025 -ravivar-sunday-singh kanya tula vrashchik -rashi-dainik-rashifal horoscope-astrology
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें