Advertisment

Aaj ka Rashifal: धनु की कैंसिल हो सकती है डील, मकर को मिलेगा मेहनत का फल, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal: धनु की कैंसिल हो सकती है डील, मकर को मिलेगा मेहनत का फल, कुंभ मीन दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-12-october-2025-ravivar-sunday-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-horoscope-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal- 12 oct-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-daily horoscope. update

Aaj-ka-Rashifal- 12 oct-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-daily horoscope. update

Aaj Ka Rashifal 12 October 2025 Ravivar Sunday Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope : 12 अक्टूबर 2025, रविवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को 12 अक्टूबर दिन अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें धनु मकर कुंभ मीन का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .

Advertisment

धनु, मकर ,कुंभ ,मीन का दैनिक राशिफल

धनु राशि दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर

सुबह का समय आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। कामकाज में सुव्यवस्था बनी रहेगी और लाभ के अवसर मिलेंगे। सामाजिक मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि, दोपहर के बाद स्थितियाँ कुछ बदल सकती हैं।

किसी डील या अनुबंध के रद्द होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। महिलाएँ अपने कार्यों में विशेष सावधानी बरतें। रविवार को आपका शुभ अंक 5 और शुभ रंग नारंगी रहेगा। इस दिन के ज्योतिषीय उपाय में आपको तुलसी के पौधे में नियमित रूप से जल अर्पित करें।

मकर राशि दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर

दिन की शुरुआत थोड़ी निराशाजनक रह सकती है। कार्यस्थल पर मन मुताबिक परिणाम न मिलें और सेहत में कमजोरी महसूस हो सकती है। पारिवारिक माहौल में भी तकरार की स्थिति बन सकती है। हालांकि दोपहर के बाद परिस्थितियाँ आपके पक्ष में आने लगेंगी।

Advertisment

मेहनत का फल मिलेगा और शाम का समय व्यापारियों के लिए लाभदायक रहेगा। किसी विवाद से दूर रहना ही बेहतर रहेगा। रविवार 12 अक्टूबर के लिए आपका शुभ अंक 6 शुभ रंग काला रहेगा। इस दिन के उपाय में आपको शनि मंदिर में तिल का तेल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर

12 अक्टूबर का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि कारोबारी हैं तो अचानक मुनाफा हो सकता है और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। जरूरी कार्य दोपहर से पहले पूरे कर लें, क्योंकि बाद में परिस्थितियाँ थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं। भाई-बहनों या महिला सदस्यों से अनबन की संभावना है। सार्वजनिक मंचों पर विवादास्पद बातें करने से बचें। रविवार संडे के लिए आपका शुभ अंक 3 और शुभ रंग नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जा रही है।

मीन राशि दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर

सुबह का समय सफलता और खुशखबरी लेकर आएगा। कामों में प्रगति होगी और धन लाभ की संभावना है। परिवार में सुकून और सामंजस्य बना रहेगा। लेकिन दोपहर बाद अचानक कुछ विपरीत परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है और यात्रा या बिजली उपकरणों से सावधानी रखें। रविवार को आपका शुभ अंक 7 और शुभ रंग हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025 Kab Hai: धनतेरस कब है 18 या 19 अक्टूबर, इस दिन धनिया खरीदने से क्या होता है, जानें धार्मिक मान्यता

नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इस​की पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

jyotish aaj-ka-rashifal-12-october-2025 -ravivar sunday dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal horoscope-astrology-hindi-news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें