Advertisment

Aaj Ka Rashifal: मेष के लंबे समय से रुके काम होंगे पूरे, वृष बनाए रखें धैर्य, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 Nov 2025 Budhvar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: मेष के लंबे समय से रुके काम होंगे पूरे, वृष बनाए रखें धैर्य, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-12-nov-2025-budhvar-mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal-jyotish-horoscope-astrology-hindi-news-xap

author-image
anjali pandey
Aaj Ka Rashifal: मेष के लंबे समय से रुके काम होंगे पूरे, वृष बनाए रखें धैर्य, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 Nov 2025 Budhvar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: 12 नवंबर 2025, बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा। चलिए जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष, वृष, मिथुन और कर्क राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .

Advertisment

मेष राशि दैनिक राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ साबित हो सकता है। आज आप सकारात्मक विचारों के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। किसी नई परियोजना की शुरुआत हो सकती है जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, खासकर अगर आप परिवार के साथ किसी दर्शनीय स्थल की योजना बना रहे हैं, तो वह पूरी हो सकती है। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद के लिए भी आगे आ सकते हैं। आज का भाग्यशाली अंक: 3 है। और भाग्यशाली रंग: लाल और उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंदों को गुड़ दान करें।

वृष राशि दैनिक राशिफल

वृष राशि वालों के लिए आज का उत्तम रहेगा। लंबे समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, वे अब पूरे होंगे। और इसमें सफलता मिलेगी। धैर्य बनाए रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में तरक्की की खबर भी मिल सकती है। फिलहाल नौकरी या व्यापार में बदलाव का विचार टाल दें, क्योंकि इससे आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। कार्यस्थल पर मिली जिम्मेदारियों को आप पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और वरिष्ठों से सराहना भी मिलेगी। आज का भाग्यशाली अंक: 6 है। भाग्यशाली रंग: नीला है। और उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और पीपल वृक्ष को जल दें।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन नई संभावनाओं से भरा रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन या फिर ट्रांसफर की संभावना बन रही है। यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ है भविष्य में इसका लाभ जरूर मिलेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। नियमित व्यायाम करें और सुबह की सैर को दिनचर्या में शामिल करें। परिवार में किसी करीबी का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और गरीब बच्चों को भोजन कराएं।

Advertisment

कर्क राशि दैनिक राशिफल

आज आपके आर्थिक हालात में सुधार होने की संभावना है। धन संबंधी किसी भी बड़े निर्णय से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। अगर आप सरकारी नौकरी में हैं, तो प्रमोशन की संभावना बन रही है, जिससे आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करने का सही समय है यह आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगा। विद्यार्थी किसी उलझन में हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति या गुरु की सलाह जरूर लें। भाग्यशाली अंक: 2 भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

ये भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal: सिंह की बाधाएं होंगी दूर, कन्या को मिलेगा अटका धन, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

daily horoscope मेष वृष Aaj Ka Rashifal 12 Nov 2025 Budhvar मिथुन और कर्क
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें