/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Aaj-ka-Rashifal-12-Nov-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-astro-hindi-news.webp)
Aaj Ka Rashifal 12 Nov 2025 Budhvar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 12 नवंबर 2025, बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा। चलिए जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें सिंह, कन्या, तुला,वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .
धनु राशि दैनिक राशिफल
आज आपकी मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। जो काम आप लंबे समय से चाहते थे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। दोपहर से पहले का समय आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार में धीरे-धीरे तरक्की होती दिखाई देगी। पैसों से जुड़े अटके हुए काम सुलझ सकते हैं। किसी धार्मिक काम में समय और धन दोनों खर्च होंगे। दूसरों की मदद से आपका काम पूरा होगा।
मकर राशि दैनिक राशिफल
सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। आधे-अधूरे मन से किया गया काम नुकसान दे सकता है। आज का दिन थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है, इसलिए विवादों से बचें। कुछ लोग जिन पर आप भरोसा करते हैं, वे आपके खिलाफ भी काम कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल
आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। मेल-जोल बढ़ाने से लाभ होगा। काम में आसानी आने से प्रगति होगी और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। अपने काम को प्राथमिकता दें। किसी से बढ़ती नज़दीकी प्रेम संबंध में बदल सकती है। सही सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
मीन राशि दैनिक राशिफल
नौकरी में पदोन्नति के अच्छे योग हैं। हालांकि, मित्रों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान से जुड़ी कुछ चिंता हो सकती है। पढ़ाई या शिक्षा से जुड़े मामलों में थोड़ी रुकावट रह सकती है। व्यापार में स्थिति बेहतर रहेगी। शारीरिक सुख के लिए किसी भी तरह के नशे या व्यसन से दूरी रखें।
यह भी पढ़ें: Gold Rate Today: सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव, चांदी में आई तेजी, जानें आज के ताजा रेट
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें