Advertisment

Aaj ka Rashifal: मेष राशि वालों की ऑफिस में हो सकती है चुगली, वृष को मिल सकता है अटका पैसा, क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal: मेष राशि वालों की ऑफिस में हो सकती है चुगली, वृष को मिल सकता है अटका पैसा, क्या कहती है आपकी राशि

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

Aaj ka Rashifal, 12 January 2025 Daily Horoscope: रविवार के दिन ग्रहों की चाल मेष राशि वालों को पैसा उधार न लेने के लिए कह रही है तो वहीं मिथुन राशि वाले अपनो को मनाने की कोशिश करेंगे। तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। पढ़ें अपना रविवार का राशिफल( Daily Horoscope )।

Advertisment

मेष राशि राशिफल (Mesh Rashi Rashifal)

मेष राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन सोच समझ कर कामों को करने की सलाह दे रहा है। आपको दूसरों को पैसा उधार देने से बचना होगा। अपनी पिता की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। लंबे समय बाद पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन खुश रहेगा। नौकरी पेशा हैं तो आपकी चुगली हो सकती है।

वृषभ राशि राशिफल (Vrishabh Rashi Rashifal)

वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन दिन खर्चों पर ध्यान देने के लिए कह रहा है। हालांकि इस दौरान आपकी इन्कम भी बढ़ेगी। आपको खुशी दे सकती है। इस दौरान आपको डूबा पैसा भी वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। हो सकता है आप नया वाहन खरीद लें।

मिथुन राशि राशिफल (Mithun Rashi Rashifal)

मिथुन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन सामान्य फल देगा। पिता आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बॉस की सलाह काम आ सकती है। संतान की संगति कैसी है इस पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। हो सकता है संतान गलत रास्ता चुन ले इसलिए ध्यान रखें। सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे।

Advertisment

कर्क राशि राशिफल (Kark Rashi Rashifal)

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन मध्यमफल देने वाला रहेगा। विदेशो से व्यापार करने वालों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दूसरों के मामलों में आपको टांग नहीं अड़ानी है। काम को समय रहते निपटाएं तो आपके लिए सही रहेगा। दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। हालांकि कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

सिंह राशि का राशिफल (Singh Rashi Rashifal)

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला असर दिखाएगा। काम को पूरा करने में पूरी ताकत झोंक देंगे। दूसरो के मामले में न बोलें तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। रुका काम पूरा हो सकता है ,लेकिन इसमें आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।

कन्या राशि राशिफल (Kanya Rashi Rashifal)

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन खुशियां लेकर आएगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। हो सकता है आपको नई नौकरी मिल जाए। संतान आपकी उम्मीदें पूरी करेगी। कार्य क्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। सोच समझकर किसी काम में हाथ डालें। भाई व बहनों से संबंध अच्छे होंगे।

Advertisment

तुला राशि राशिफल (Tula Rashi Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए दिन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ाएगा। दूसरों के मामलों में न फंसे। आर्थिक परेशानी आपकी दूर होगी। तरक्की में आ रही बाधा दूर होंगी। हो सकता है आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी भी कर दें। लाइफ पार्टनर के लिए कोई नई खरीदारी कर सकते हैं। हो सकता है परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो।

वृश्चिक राशि राशिफल (Vrishchik Rashi Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन परेशानी भरा हो सकता है। किसी काम को लेकर टेंशन हो सकती है। विरोधी परेशान करेंगे। परिवार में किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है। कार्य क्षेत्र में भी आप पर बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। हो सकता है बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो जाए।

धनु राशि राशिफल (Dhanu Rashi Rashifal)

धनु राशि के जातकों के लिए दिन धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका देगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यपार को लेकर समस्या आ सकती है। आपको पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

Advertisment

मकर राशि राशिफल (Makar Rashi Rashifal)

मकर राशि के जातकों को वाणी व व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। व्यापार पहले से ज्यादा अच्छा चलेगा। लवलाइफ में हैं तो पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। लंबे समय से आ रही शारीरिक समस्या फिर बढ़ सकती है।

कुंभ राशि राशिफल (Kumbh Rashi Rashifal)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। स्टूडेंट्स को अपने टीचर से मदद लेनी होगी। कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की उम्मीद है। परिवार में सदस्य को नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको सावधान रहना होगा।

मीन राशि राशिफल (Meen Rashi Rashifal)

मीन राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है। किसी से को ई वादा सोच समझ कर करें। किसी काम को लेकर आ रही समस्या दूर हो सकती है। माता-पिता कोई बड़ी जिम्मेदारी देंगे।

यह भी पढ़े: Surya Gochar 2025: अगर आपकी राशि भी है मिथुन, तुला, कुंभ, तो हो जाएं सतर्क! सूर्य की चाल दिखा सकती है असर

Aaj ka rashifal dainik rashifal 12 Jan 2025 Daily Horoscope
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें