Advertisment

Aaj ka Rashifal: मीन को आकस्मिक धनलाभ, मकर को आर्थिक हानि के योग, धनु कुंभ दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 11 Sep 2025 Pitru Paksha Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: मीन को आकस्मिक धनलाभ, मकर को आर्थिक हानि के योग, धनु कुंभ दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-11-sep-2025-Guruvar -pitru-paksha-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds/

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal-11-Sep-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-daily-horoscope-pitru-paksha

Aaj-ka-Rashifal-11-Sep-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-daily-horoscope-pitru-paksha

Aaj ka Rashifal 11 Sep 2025 Pitru Paksha Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 11 सितम्बर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि रहेगी।

Advertisment

ऐसे में गुरुवार 11 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल

धनु राशि दैनिक राशिफल

धनु राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप कारोबारी है तो दिन मध्यम रहेगा। किसी के साथ आपको धन सम्बंधित व्यवहार न करने की सलाह दी जा रही है। किसी भी विवाद में पडऩे से बचना होगा। मन को एकाग्र करने की जरूरत है। खर्चों पर कंट्र्रोल करने की सलाह आपको दी जा रही है। अपनों के कुछ व्यवहार से आपका मन दुखी हो सकता है। दोपहर के बाद आपकी सेहत सही रहेगी। मानसिक बैचेनी दूर होगी। दोस्तों की तरफ से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है।

मकर राशि दैनिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको कार्यक्षेत्र क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्य सफल होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़े। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। नकारात्मक विचारों को मन से निकालना होगा, वरना परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। वाणी पर संयम रखें। अनापेक्षिक धन-व्यय होने की आशंका है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं।

Advertisment

कुम्भ राशि दैनिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो व्यवसाय में आर्थिक लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। यदि नौकरी पेशा हैं तो आपके जीवन में तरक्की के योग बनते दिख रहे हैं। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको कार्यों में सफलता मिलेगी।

11 सितंबर को आपके जीवन में आकस्मिक धनलाभ के योग बनते दिख रहे हैं। व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। धन का व्यय हो सकता है। संतान की चिंता आपको सता सकती है। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापारी हैं तो व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं।

मीन राशि दैनिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। कारोबार आपका अच्छा चलेगा। धनलाभ की स्थिति दिख रही है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों-परिजनों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। इससे आपके कार्य आसानी से पूरे हो सकेंगे। आपके जीवन में भी आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना दिख रही है।

Advertisment

यदि आप अविवाहित हैं तो आपके जीवन में रहेगी। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। परिजनों के साथ आपके व्यवहार सौहाद्र पूर्ण रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य और वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: MP Rain Alert: मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में आज बारिश की उम्मीद, अगले सप्ताह से सिस्टम फिर एक्टिव होने की संभावना

Aaj ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें