/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Aaj-ka-Rashifal-11-Nov-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-astro-hindi-news.webp)
Aaj Ka Rashifal 11 Nov 2025 Mangal Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 11 नवंबर 2025, मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा। चलिए जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें सिंह, कन्या, तुला,वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .
धनु राशि दैनिक राशिफल
आपको पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अलग अलग रखनी होगी। नये लोगों से मेल जोल आपको लाभकारी रहेगा। आपको आपने आप पर व विश्वास रखकर काम करना होगा तभी सफलता मिलेगी। यदि आप व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपके जीवन में प्रगति के योग बनते दिख रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्य स्थल पर नियमपूर्वक व्यवहार करना ही लाभकारी साबित होगा। मंगलवार को आपको कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त हो सकते हैं। 11 नवंबर के लिए आपका शुभ अंक 6-8-9 रहेगा।
मकर राशि दैनिक राशिफल
आज भावनाओं के प्रभाव में आकर कोई निर्णय न लें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। मन कुछ बेचैन और अस्थिर रहेगा। धन के लेन-देन या किसी को उधार देने से बचें। बातचीत में संयम और सोच-समझकर शब्दों का प्रयोग करें। संतान से जुड़ी कोई चिंता मन को व्यथित कर सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन में तनाव रहेगा। कला से जुड़े लोगों को मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। 11 नवंबर के लिए आपका शुभ अंक 4, 7, 9 रहेगा।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल
सरकारी या प्रशासनिक कामों में आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा रहेगा। पुराना कोई विवाद या मतभेद सुलझ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में आपका ध्यान केन्द्रित रहेगा। जो मौके मिल रहे हैं, उनका भरपूर फायदा उठाएं। आपकी बनाई आर्थिक योजनाएं अब सफल होंगी। परिवार, खासकर जीवनसाथी या बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा। बकाया धन की प्राप्ति की संभावना है।11 नवंबर के लिए आपका शुभ अंक – 3, 6, 9 रहेगा।
मीन राशि दैनिक राशिफल
आज आपके लिए नई आमदनी के रास्ते खुल सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मनपसंद भोजन और सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। किसी लंबी यात्रा या चुनौतीपूर्ण कार्य का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप डटे रहेंगे। व्यवसाय में आपकी लगन और परिश्रम की परीक्षा होगी, परंतु परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। आपकी कुछ पुरानी इच्छाएं और महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं। 11 नवंबर के लिए आपका शुभ अंक 2, 4, 7 रहेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें