Advertisment

Aaj ka Rashifal 11 March: कर्क, कन्या, धनु, कुंभ के लिए खुशियां लेकर आएगा मंगलवार का दिन, क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 11 March 2025 Daily Horoscope: कर्क, कन्या, धनु, कुंभ के लिए खुशियां लेकर आएगा मंगलवार का दिन, क्या कहती है आपकी राशि aaj-ka-rashifal-11-march-2025-mangalvar-daily-horoscope-mesh-vrash-singh-mithun-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal-11-March-2025

Aaj-ka-Rashifal-11-March-2025

Aaj ka Rashifal 11 March 2025 Mangalvar Daily Horoscope: ग्रहों की चाल से सभी 12 राशियों का प्रतिदिन का भविष्य तय होता है। मंगलवार को ग्रहों की चाल (Grah Gochar) और नक्षत्रों के संयोग कर्क, कन्या, धनु और कुंभ के लिए बेहद खास रहने वाले हैं।

Advertisment

ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क (Kark Rashifal)  वालों की नौकरी की तलाश पूरी होगी। तो वहीं कन्या राशि वालों में जो सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। इसके अलावा धनु के लिए मंगलवार का दिन बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा।

जानते हैं ज्योतिषाचार्य ये कि मंगलवार 11 मार्च के राशिफल (Tuesday Horoscope in Hindi) में सभी 12 राशियों के लिए क्या खास रहने वाला है।

♈ मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। इन छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। हो सकता है परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपको फ्यूचर के लिए आर्थिक रूप से प्लानिंग करनी होगी।

Advertisment

आपकी संतान पढ़ाई में किसी नए कोर्स के लिए मेहनत करनी होगी। संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद तूल पकड़ सकता है। पैसे को लेकर किसी से कोई वादा नहीं करना है।

♉ वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

वृषभ राशि वालों को कहीं से कोई गिफ्ट मिल सकता है। काम को लेकर चला आ रहा मानसिक तनाव दूर हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। अगर आप वाहन तेजी से चलाते हैं तो आपको सतर्क रहना होगा। अपने विवेक से शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं। घर पर नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है।

♊ मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि वालों को विरोधियों से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। मन खुश रहेगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। प्रभावशाली लोगों से हुई मुलाकात लक्ष्य को पूरा करने में सहायक होगी। भाई—बहन के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। संतान की तरक्की होगी। अविवाहितों की तलाश पूरी हो सकती है।

Advertisment

♋ कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

कर्क राशि वालों का धार्मिक कार्य में मन लगेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपका मनमस्त स्वभाव काम में रुकावट डाल सकता है। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर व्यापारी हैं तो बड़ों की सलाह से काम लें। नौकरी तलाश कर रहे लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: 

मेष, वृष, मिथुन, कर्क का दैनिक राशिफल

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का दैनिक राशिफल

धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल

♌ सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि वालों को काम में आज रही रुकावट दूर होगी। बचत को लेकर प्लानिंग करें। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी मांगलिक काय्र में शामिल हो सकते हैं। रुका काम अपनी मेहनत से दूर कर पाएंगे। आपको भविष्य की बचत पर ध्यान देना होगा।

♍ कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि के जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगीं। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ने से मन खुश रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। काम को समय से निपटाने की सलाह आपको दी जा रही है। दूसरों के मामलों में न पड़ें।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Shani Gochar: शनि की फिरकी पड़ेगी भारी! वृष, कर्क, वृश्चिक, कुंभ के पास गलत रास्ते से आएगा धन, बाकी पर क्या होगा असर

♎ तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि वालों की मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में भाई—बहनों का साथ मिलेगा। पढ़ाई में लापरवाही भारी पड़ सकती है। खर्च बढ़ने से परेशान रहेंगे। इससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यक्रम होगा इससे मन प्रसन्न होगा।

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। काम में बदलाव आ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। मान सम्मान में वृद्धि होने से मन खुश रहेगा। परिवार में किसी को नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। आय के सोर्स पर ध्यान दे पाएंगे।

♐ धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि वालों के लिए बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। हालांकि संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी किसी छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। मित्र की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Shukra Ast: शनि के पहले पलटेगी शुक्र की चाल, अस्त शुक्र मिथुन, सिंह, तुला, धुन और कुंभ पर डालेंगे ये असर

♑ मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सुख सुविधाएं लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन खुशियों भरा रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरा करने में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी नए वाहन की खरीदारी हो सकती है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको भरपूर लाभ मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव से तनाव रहेगा। प्लानिंग बनाकर काम करेंगे तो काम सफल होंगे। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

♒ कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि वालों के लिए दिन बुद्धि व विवेक का साथ मिलेगा। मंगलवार का दिन मनोकामनाएं पूरी कराने वाला होगा। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नए लोगों से संपर्क रहेगा। आय को बढ़ाने के लिए सोर्स बढ़ानने का प्रयास करेंगे। विरोधी परेशान कर सकते हैं। संतान को कोई मिल सकता है। मंगलवार को आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

♓ मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

मीन राशि के जातको को मंगलवार को परिवार पर ध्यान देने की सलाह दीजा रही है। जिन्हें आप दूर कर पाएंगे। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको कार्य क्षेत्र में कोई खुशखबरी मिल सकती है। बॉस से आपकी अच्छी पटेगी। अगर व्यापारी हैं तो व्यापार को लेकरकोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 

Aaj ka Rashifal 12 March 2025: मेष की धन की बाधाएं होंगी दूर, वृष की लवलाइफ में आएगा रोमांचक मोड़, मिथुन-कर्क के लिए कैसा बीता बुधवार

Shukra Ast: शनि के पहले पलटेगी शुक्र की चाल, अस्त शुक्र मिथुन, सिंह, तुला, धुन और कुंभ पर डालेंगे ये असर

Grah Gochar 2025: राहु-केतू की चाल, इन तीन राशियों के लिए अच्छे नहीं संकेत! कहीं आपकी राशि भी तो नहीं शामिल

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

daily horoscope dainik rashifal Astrology Hindi News Aaj-ka-Rashifal-11-March-2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें