/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/WhatsApp-Image-2025-10-09-at-4.45.37-PM-1.webp)
Aaj ka Rashifal 10 Oct 2025 Shukravar Mesh Vrash Mithun Kark Horoscope: 10 अक्टूबर शुक्रवार का दिन कुछ जातकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा।
किस पर कृपा बरसेगी, ग्रहों की चाल मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए क्या लेकर आएगी। पढ़ें आज का राशिफल (Today Daily Horoscope)।
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि – दैनिक राशिफल (10 अक्टूबर 2025)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। किसी आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है और कार्यक्षेत्र में नया काम शुरू करने के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ होगा जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने से घर में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज घर के पूर्व दिशा में दीपक जलाने से मन शांत रहेगा।
वृषभ राशि – दैनिक राशिफल (10 अक्टूबर 2025)
वृषभ राशि वालों के लिए भी दिन अनुकूल है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं या व्यापार में नई साझेदारी कर सकते हैं जो लाभप्रद रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। हालांकि परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर हल्की चिंता रह सकती है। आज किसी बुजुर्ग को भोजन कराना आपके लिए शुभ रहेगा और सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
मिथुन राशि – दैनिक राशिफल (10 अक्टूबर 2025)
मिथुन राशि के जातकों को आज थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें और आर्थिक जोखिम लेने से बचें। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए धैर्य से काम लें। नियमित रूप से तुलसी का जल पीना मानसिक शांति प्रदान करेगा।
कर्क राशि – दैनिक राशिफल (10 अक्टूबर 2025)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ा सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। खान-पान पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक बहस से बचें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए समझदारी से काम लें। किसी पर अति विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। घर के उत्तर-पूर्व दिशा में पानी का पात्र रखने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal: सिंह वाले दिखावे पर न जाएं, कन्या का रोमांस में बीतेगा दिन, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें