Advertisment

Aaj Ka Rashifal: मेष का दिन रहेगा शुभ, वृष शत्रुओं से रहें सतर्क, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 Nov 2025 Monday Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: मेष का दिन रहेगा शुभ, वृष शत्रुओं से रहें सतर्क, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-10-nov-2025-Monday somvar mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal-jyotish-horoscope-astrology-hindi-news-xap

author-image
anjali pandey
Aaj Ka Rashifal: मेष का दिन रहेगा शुभ, वृष शत्रुओं से रहें सतर्क, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 Nov 2025 Monday Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: 10 नवंबर 2025, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष,वृष,मिथुन और कर्क राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ।

Advertisment

मेष राशि दैनिक राशिफल

मेष राशि वालों का आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए शुभ रहेगा। यदि आप किसी नई योजना की शुरुआत करने की सोच रहे थे, तो अब समय अनुकूल है। प्रेम जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से मनमुटाव हो सकता है। धन लाभ के एक से अधिक स्रोत बन सकते हैं। बड़े निवेश से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।
भाग्यशाली अंक: 5 │ भाग्यशाली रंग: लाल │ उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना चढ़ाएं, दिन शुभ रहेगा।

वृष राशि दैनिक राशिफल

आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित रखें और शत्रुओं से सतर्क रहें। किसी रुके हुए कार्य में देरी से मन खिन्न रह सकता है। संतान से अधिक अपेक्षा न करें।
भाग्यशाली अंक: 9 │ भाग्यशाली रंग: सफेद │ उपाय:माँ लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल

आज आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निजी विचार किसी बाहरी व्यक्ति से साझा न करें। शेयर मार्केट में निवेश लाभदायक रहेगा। किसी प्रियजन से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें।
भाग्यशाली अंक: 3 │ भाग्यशाली रंग: हरा │ उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और 11 बार परिक्रमा करें।

Advertisment

कर्क राशि दैनिक राशिफल

दिन उन्नति देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ आएंगी लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक पार कर लेंगे। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। घर का माहौल सुखद रहेगा, हालांकि संतान के करियर को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
भाग्यशाली अंक: 2 │ भाग्यशाली रंग: मोती जैसा सफेद │ उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal:सिंह को मिल सकती है संपत्ति विवाद में सफलता, कन्या धन लेनदेन में रखें सावधानी, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

daily horoscope Aaj ka rashifal Aaj Ka Rashifal 10 Nov 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें