Advertisment

Aaj Ka Rashifal: धनु खर्चों पर रखें नियंत्रण, मकर नया कार्य कर सकते हैं शुरू, कुंभ- मीन दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 Nov 2025 Monday Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: धनु खर्चों पर रखें नियंत्रण, मकर नया कार्य कर सकते हैं शुरू, कुंभ- मीन दैनिक राशिफल

author-image
anjali pandey
Aaj Ka Rashifal: धनु खर्चों पर रखें नियंत्रण, मकर नया कार्य कर सकते हैं शुरू, कुंभ- मीन दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 Nov 2025 Monday Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 10 नवंबर 2025, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ।

Advertisment

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल

धनु राशि दैनिक राशिफल

धनु राशि वालों का आज का दिन निवेश योजनाओं के लिए शुभ रहेगा। अविवाहितों के जीवन में नया रिश्ता जुड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली अंक: 8 │भाग्यशाली रंग: पीला │ उपाय: विष्णु मंदिर में पीले फूल और केला अर्पित करें।

मकर राशि दैनिक राशिफल

करियर के लिए आज का दिन अनुकूल है। आय के नए स्रोत बनेंगे और परिवार की सलाह से कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। प्रेम जीवन में कुछ विवाद संभव हैं, इसलिए सावधानी बरतें। अचानक खर्चों से बचें।
भाग्यशाली अंक: 10 │ भाग्यशाली रंग: काला │उपाय: शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल

दिन चुनौतियों से भरा रहेगा, लेकिन आप अपने प्रयासों से सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आएंगी, पर वे अस्थायी होंगी। परिवार में किए गए वादे निभाएं। नौकरीपेशा जातकों को शुभ सूचना मिल सकती है।
भाग्यशाली अंक: 11 │ भाग्यशाली रंग: बैंगनी │उपाय: गरीबों को काला कपड़ा और उड़द दान करें।

Advertisment

मीन राशि दैनिक राशिफल

संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। खर्चों में कटौती करें और बजट बनाकर चलें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। भाग्यशाली अंक: 12 │ भाग्यशाली रंग: हल्का नीला │ उपाय: विष्णुजी को तुलसी पत्र अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करें।

मीन दैनिक राशिफल मकर धनु कुंभ daily horoscope Aaj Ka Rashifal 10 Nov Aaj ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें