Advertisment

Aaj ka Rashifal: कन्या को मिलेगा मेहनत का फल, तुला वाले को काम करने का स​ही समय, सिंह-वृश्चिक का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal: कन्या को मिलेगा मेहनत का फल, तुला वाले को काम करने का स​ही समय, सिंह-वृश्चिक का दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-10-may-2025-shanivar-trayodashi-tithi-daily-horoscope-Singh Kanya tula vrashchik-rashi-dainik-rashifal-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal-10--May-l-2025-Singh-Kanya-Tula-Vrashcik

Aaj-ka-Rashifal-10--May-l-2025-Singh-Kanya-Tula-Vrashcik

Aaj ka Rashifal 10 May 2025 Shanivar Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope:  शनिवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी  तिथि ( Trayadoshai Tithi) रहेगी। शनिवार का दिन राशिचक्र की  दूसरी चार राशि के लिए खास रहेगा। शनिवार  को ग्रहों की चाल (Grah Gochar) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल  सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का आज 10 मई का राशिफल (Today Horoscope)।

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल (Singh Kanya Tula Vrashchik)

सिंह राशि (Leo)

 शनिवार को सिंह राशि वालों के लिए दिन आरामदायक रहेगा। भौतिक सुख-साधनों का आप खूब आनंद लेंगे और इन पर अच्छा-खासा खर्च भी करेंगे। वाहन पर भी खर्चा हो सकता है। जरूरी काम पिता की मदद से पूरे होंगे। निकट संबंधियों से चल रही दूरी खत्म हो सकती है।  राजनीति या समाज सेवा से जुड़े लोग सम्मान पाएंगे, विरोधी भी तारीफ कर सकते हैं। सूर्यदेव को जल चढ़ाने से लाभ होगा ।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए  शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो आज साझेदारों से लाभ मिलेगा।जीवनसाथी के साथ मिलकर घर की व्यवस्था सुधारने में जुटेंगे। पढ़ाई में मेहनत रंग लाएगी। मां दुर्गा की उपासना करें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा। आपकी वाणी और व्यवहार से घर में आपकी अहमियत बढ़ेगी। पुराने कामों को निपटाने का सही समय है। किसी आउटडोर एक्टिविटी या स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। श्रीसूक्त का पाठ करें और तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।

Advertisment

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन भावनात्मक रूप से सुकून भरा रहेगा। परिवार में सहयोग और तालमेल बना रहेगा। प्रेमी के साथ खास पल बिताएंगे। बच्चों के साथ मनोरंजन का समय मिलेगा। जो लोग घर बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। मां लक्ष्मी के चित्र के सामने घी का दीपक जलाएं।

नोट: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: शनिवार को कुंभ वाले करें काले तिल का दान, मीन वाले सावधानी से चलाएं वाहन, धनु-मकर का दैनिक राशिफल

Advertisment
Astrology Hindi News singh-kanya-tula-vrashchik-rashi-dainik-rashifal aaj-ka-rashifal-10-may-2025- shanivar-trayodashi-tithi-daily-horoscope
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें