Aaj ka Rashifal 10 May 2025 Shanivar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: शनिवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि ( Trayadoshai Tithi) रहेगी। शनिवार का दिन राशिचक्र की आखिरी चार राशि के लिए खास रहेगा। शनिवार को ग्रहों की चाल (Grah Gochar) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे।
चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल धनु, मकर, कुंभ, मीन का आज 10 मई का राशिफल (Today Horoscope)।
धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल (Dhanu Makar Kumbh Meen Rashifal)
धनु राशि का दैनिक राशिफल (Dhanu Rashi Daily Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सुखद रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बितेगे। 10 मई को आप सामान की खरीदारी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। छोटी मोटी यात्रा का प्लान बना सकते हैं।
व्यापार में आपको लाभ के आसार हैं। कारोबार फैलाने चाहते हैं तो इसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार में अभी तक जो काम अटका है वह निकल सकता है।
मंगलवार या शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह आपको दी जा रही है।
मकर राशि का दैनिक राशिफल (Makar Rashi Daily Horoscope)
मकर राशि वालों को सतर्क रहना होगा आपकी कोई कीमती चीज खो सकती है। घर की जरूरतों पर पैसा खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। मेहमानों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। शनिवार का दिन व्यय कराने वाला है।
पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से लाभ होगा।
कुंभ राशि का राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार 10 मई का दिन खुशनुमा रहेगा। आपको भारी सामान उठाने से बचना होगा। वरना कंधे में दर्द की शिकायत हाहे सकती है। लंबे समय बाद मित्र से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्य पर खर्च होगा। पारिवारिक जीवन मे प्रेम और सहयोग बनेगा।
विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर पाएंगे। व्यापारियों को लाभ होगा। दिन थकान भरा रहेगा।
शनिवार को आपको काले तिल-उड़द का दान करने की सलाह दी जा रही है।
मीन राशि का दैनिक राशिफल
मीन राशि वालों को शनिवार को सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह आपको दी जा रही है। मां का आशीर्वाद आपको मिलेगा। नया काम करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा होगा। खर्च पर कंट्रोल करने की सलाह आपको दी जा रही है।