Advertisment

Aaj ka Rashifal: सिंह, कन्या को नौकरी में प्रमोशन के योग, वृष के लिए उलझनों भरा रहेगा दिन, क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal (10 Dec 2024): मंगलवार 10 दिसंबर को राशि चक्र की 12 राशियों में से सिंह, कन्या को नौकरी में प्रमोशन के योग लेकर आएगा। तो वहीं वृष वालों की उलझने बढ़ सकती हैं। पढ़ें आज का राशिफल।

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 10 Dec 2024: मंगलवार का दिन कुछ जातकों के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आएगा। मंगलवार 10 दिसंबर को ग्रहों की चाल सिंह, कन्या को नौकरी में प्रमोशन के योग बनाते दिख रही है तो वहीं वृष के लिए दिन उलझनों भरा रह सकता है। मंगलवार के राशिफल में आपकी राशि क्या क​हती है चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य से।

Advertisment

मेष राशि (Aries)

इन जातकों को मंगलवार का दिन करियर में लाभ दिलाएगा। आप कोई छोटा व्यवसाय डालने की सोच सकते हैं। आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। बस आपको प्रयत्नशील रहना होगा। संघर्ष करने के बाद ही आपको परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।

वृष राशि (Taurus)

इन जातकों के लिए दिन उलझनों से भरा रह सकता है। किसी से कोई वादा करने के पहले बहुत सोच विचार लें। हो सकता है उसे आप न निभा पाएं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम में लापरवाही थोड़ा नुकसान दे सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

इन जातकों को करियर के मामले में सफलता प्राप्‍त होगी। आपकी तरक्‍की को देखकर लोग खुशी होंगे। व्यर्थ की मान बढ़ाई से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। अपने कार्य में ध्यान केन्द्रित करें।

Advertisment

कर्क राशि (Cancer)

इन जातकों को दिन मिलाजुला असर दिखाएगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लंबे समय में चली आ रही समस्याएं आपकी दूर हो सकती हैं। ये भी हो सकता है आप लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से निजाद पा जाएं। हालांकि आपको किसी पुराने काम को पूरा करने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। मेहनत का पूरा फल आपको जल्द मिलने लगेगा।

सिंह राशि (Leo)

इन जातकों को व्यापार में लाभ के आसार दिख रहे हैं। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपके लिए तरक्‍की के योग बनते दिख रहे हैं।
जो भी काम करें उसे अच्छे से सोच विचार लें। अगर आप नौकरीपेशा या व्यवसायी हैं और अपने काम में सुधार औ सफलता चाहते हैं तो आपको आलस्य छोड़ना होगा।

कन्या राशि (Virgo)

इन जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी की तरक्की से खुश रहेंगे। आपकी मन की इच्छा पूरी हो सकती है। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बनते दिख रहे हैं। किसी नए काम के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है।

Advertisment

तुला राशि (Libra)

इन जातकों को बिना किसी कारण चिंता और परेशानी रहेगी। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में आप विरोधियों के सामने खड़ी हो जाएंगे। साहस और बुद्धिमानी से लोगों को पराजित कर सकते हैं। आपको अपनी बुराइयों का त्याग करना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। जो आपके लंबा फायदा दिला सकता है। घर मेहमान आ सकते हैं। हो सकता है घर के किसी सदस्य के विवाह के बात पक्की हो जाए। नौकरी पेशा हैं तो आपको काम पर ध्यान देने की जरूरत है। ताकि गड़बड़ी से बचा जा सके।

धनु राशि (Sagittarius)

इन जातकों को धन लाभ के साथ नए संपर्क फायदा दिला सकते हैं। हो सकता है आपको अटका हुआ धन मिल जाए। व्यापार में उन्नति के लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा। हो सकता है रात्रि में कहीं मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो जाएं।

Advertisment

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए दिन उन्नति की राह दिखाएगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। कोई खोई हुई पुरानी वस्तु भी वापस मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

इन जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है। संतान से प्रसन्नता मिलेगी। आपको किसी भी तरह की राजनीति का हिस्सा बनने से बचने की सलाह दी जा रही है अन्यथा फंस सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

इन जातकों के लिए दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर रहने वाला है। डूबा हुआ धन वापस मिलने के आसार हैं। यदि आपकी लंबे समय से कोई कोई प्रॉपर्टी की डील अटकी हुई है तो वो फाइनल हो सकती है। जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। संतान की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।

यह भी पढ़ें: Mangal Vakri 2024: नौ दिन बाद फिरकी मारने वाले हैं मंगल, करेले पर चढ़ेंगे नीम! इनके लिए अच्छे नहीं संकेत

daily horoscope Aaj ka rashifal dainik rashifal Astrology Hindi News 10 dec ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें