Advertisment

Aaj ka Rashifal: सिंह के रुके हुए कार्य होंगे पूरे, कन्या के कार्यों में आ सकती है बाधाएं, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 Nov 2025 Shanivar Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: सिंह के रुके हुए कार्य होंगे पूरे, कन्या के कार्यों में आ सकती है बाधाएं, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-1-nov-2025-shanivar-sundaysingh-kanya-tula-vrashchik-rashi-dainik-rashifal-jyotish-horoscope-astrology-hindi-news xap

author-image
anjali pandey
Aaj ka Rashifal:  सिंह के रुके हुए कार्य होंगे पूरे, कन्या के कार्यों में आ सकती है बाधाएं, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 Nov 2025 Shanivar Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: 1 नवंबर 2025, शनिवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

Advertisment

जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल

सिंह राशि दैनिक राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में तरक्की के योग हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा और धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्यशाली अंक 1 और रंग सुनहरा रहेगा। सूर्य देव को जल अर्पित करें और ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें।

कन्या राशि दैनिक राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, जिससे चिंता बढ़ सकती है। किसी से विवाद न करें। अपनी बुद्धिमानी और शांत स्वभाव से आप सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। भाग्यशाली अंक 7 और रंग हल्का पीला रहेगा। गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करना शुभ रहेगा।

Advertisment

तुला राशि दैनिक राशिफल

तुला राशि (Libra) वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रेम और सौम्यता से भरा रहेगा। संतान के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। भाग्यशाली अंक 3 और रंग नीला रहेगा। मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं और ‘या देवी सर्वभूतेषु’ मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल

वृश्चिक राशि (Scorpio) के जातकों को आज परिवार में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आय सामान्य रहेगी लेकिन खर्च नियंत्रित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और प्रेम जीवन में सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। भाग्यशाली अंक 8 और रंग मैरून रहेगा। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करने से शुभ परिणाम मिलेंगे।

ये भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal: धनु वाले जरूरी काम को टालकर चलें, मकर वाले क्रोध पर रखें नियंत्रण, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Advertisment
सिंह वृश्चिक तुला कन्या horoscope Aaj ka Rashifal 1 Nov 2025 Shanivar: Aaj Ka Rashifal 1 Nov
Advertisment
चैनल से जुड़ें