/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Aaj-ka-Rashifal-1-Nov-singh-kanya-tula-vrashchik-rashi-dainik-rashifal-astro-hindi-news-update-.webp)
Aaj-ka-Rashifal-1-Nov-singh-kanya-tula-vrashchik-rashi-dainik-rashifal-astro-hindi-news-update-
Aaj Ka Rashifal 1 Nov 2025 Shanivar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 1 नवंबर 2025, शनिवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।
जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .
धनु राशि (1 नवंबर 2025)
शनिवार का दिन धनु राशि वालों के लिए दिन थोड़ा सोच-समझकर चलने वाला है। किसी बड़े काम या फैसले को आज टाल देना ही बेहतर रहेगा। सामाजिक कामों में मन लगेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आध्यात्मिकता और धार्मिक कार्यों की ओर आपका झुकाव रहेगा।
कारोबार का माहौल अनुकूल रहेगा और सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। नौकरी में बॉस आपके काम से थोड़े असंतुष्ट रह सकते हैं, इसलिए थोड़ा और ध्यान देने की ज़रूरत है। प्रेम जीवन में दिन रोमांटिक रहेगा, पार्टनर के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। संतान से खुशी मिलेगी और घर की सजावट पर ध्यान देंगे। भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ रहेगा। आज के लिए आपका लकी नंबर 2 और लकी रंग केसरिया है।
मकर राशि (1 नवंबर 2025)
मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। कई पुराने रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, क्रोध और गुस्से पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है, वरना घर में तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक रूप से थोड़ा नुकसान या मानहानि होने की संभावना भी है, इसलिए सतर्क रहें।
मानसिक रूप से बेचैनी महसूस होगी, पर नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में नज़दीकियां बढ़ेंगी और परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। आज शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, इससे मन शांत रहेगा। आज के लिए शुभ अंक 8 और शुभ रंग लाल है।
कुंभ राशि (1 नवंबर 2025)
कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा मिलने और कार्यसिद्धि के योग हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ऊर्जावान रहेंगे और काम करने में उत्साह महसूस करेंगे। आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी, जिससे नए मौके भी मिल सकते हैं। हालांकि सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए आराम ज़रूर करें।
नौकरी या व्यवसाय में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप सम्मानित भी हो सकते हैं। प्यार के मामलों में आकर्षक और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। परिवार के साथ त्योहार जैसा माहौल रहेगा। आज केले का पौधा घर लाना शुभ रहेगा। दोस्तों से थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए बात करने में सावधानी रखें। लकी नंबर 4 और लकी रंग पीला रहेगा।
मीन राशि (1 नवंबर 2025)
मीन राशि वालों के लिए शनिवार का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। घर और काम दोनों जगह जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। खर्च भी ज़्यादा होगा, इसलिए पैसों को लेकर सोच-समझकर चलें। भाग्य आपका साथ देगा, जिससे रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे और सेहत ठीक रहेगी। नौकरी में नया अवसर मिलने की संभावना है।
प्रेम जीवन में आप अपने रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे, लेकिन गलत संबंधों से दूरी बनाए रखें। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए बिज़नेस और काम पर ध्यान दें। धार्मिक कार्यों और मनोरंजन में मन लगेगा, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें। आज केले के पेड़ की पूजा करना शुभ रहेगा। आपका लकी नंबर 1 और लकी रंग नीला रहेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें