Advertisment

Aaj ka Rashifal: खुशियां लेकर आएगा मई का पहला दिन, धनु के सारे काम होंगे सफल, मकर के लिए लकी होगा दिन, कुंभ-मीन राशिफल

Aaj ka Rashifal 1 May 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: खुशियां लेकर आएगा मई का पहला दिन, धनु के सारे काम होंगे सफल, मकर के लिए लकी होगा दिन, कुंभ-मीन राशिफल aaj-ka-rashifal-1-may-2025-guruvar-chatuthi-tithi-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-tithi-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal-1-May--2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Daily-Horoscope

Aaj-ka-Rashifal-1-May--2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Daily-Horoscope

Aaj ka Rashifal 1 May 2025 Guruvar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: गुरुवार 1 मई 2025 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। हिन्दू पंचांग और ज्योतिष के अनुसार गुरुवार का दिन धनु राशि के लिए खुशियां लेकर आएगा। इस दिन आपको हर काम में सफलता मिलेगी। तो वहीं मकर वालों के लिए दिन लकी रहेगा।

Advertisment

चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल (Horoscope Today) में कि 1 मई गुरुवार का दिन धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए और क्या खास लेकर आ रहा है। पढ़ें दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ।

धनु, मकर, कुंभ, मीन का  दैनिक राशिफल (Dhanu, Makar, Kumbh, Meen) 

धनु राशि का दैनिक राशिफल (Dhanu Rashi Dainik Rashifal) 

धनु राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन शुभ फल देगा। 1 मई का दिन आपके लिए हर काम में सफलता दिलाएगा। आपको अपने सभी कार्यों में बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। शुभ परिणाम मिलेंगे। अगर कहीं निवेश किया है तो मई का पहला दिन गुरुवार आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को दिन काम में सफलता दिलाएगा। बॉस खुश होकर आपको प्रमोशन या इंक्रीमेंट दे सकते हैं। आ​पके आय के स्रोत बढ़ने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक उन्नति होगी। कोर्ट कचहरी में काम अटका है तो वह पूरा होगा।

मकर राशि का दैनिक राशिफल (Makar Rashi Daily Horoscope) 

मकर राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन लकी रहेगा। हालांकि लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह आपको दी जा रही है। काम पूरा करने के लिए हो सकता है आपको दिल पर पत्थर रखकर कोई निर्णय करना पड़ें। प्लानिंग के साथ आपको काम करने की सलाह दी जा रही है। भावुकता में आकर कोई गलत निर्णय न ले लें। अध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Aaj ka Rashifal: कुंभ को नई जानकारी लग सकती है हाथ, मीन की प्रमोशन को लेकर हो सकती है बात, धनु-मकर का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal: सिंह वाले संभालकर रखें दस्तावेज, कन्या वाले लवमेट के साथ ले सकते हैं घूमने का मजा, तुला-वृश्चिक का हाल

कुंभ राशि का राशिफल (Kumbh Rashi Daily Horoscope) 

कुंभ राशि वालों के लिए गुरुवार को मई महीने के पहला दिन उलझने लेकर आ सकता है। अपना काम सावधानी से करने की सलाह आपको दी जा रही है। नौकरी पेशा हैं तो आपको अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। नजदीकियों से मदद लेनी पड़ सकती है। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दोस्तों का साथ मिलेगा। कार्यालय में सहकर्मियों से तालमेल मिलाकर चलना होगा। आर्थिक मामलों में 1 मई को आपको संभलकर चलने की सलाह दी जा रही है। शादीशुदा हैं तो वैवाहिक लाइफ पार्टरन बातों पर गौर जरूर करें।

Advertisment

मीन राशि का राशिफल (Meen Rashi Daily Horoscope) 

मीन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन शुभ रहेगा। मेहनत का फल आपको मिलेगा। साथ ही भाग्य भी आपका भरपूर साथ निभाएगा। 1 मई को आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जा रही है।

साथ ही क्रोध पर नियंत्रण करने की सलाह आपको दी जा रही है। धैर्य और साहसिक निर्णय से करने के लिए गुरुवार का दिन व्यापार के लिहाज से लाभकारी रहेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य नरम गरम हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़ा अटका काम गुरुवार को पूरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

Aaj ka Rashifal: वृश्चिक के लिए चुनौतियां लेकर आएगा गुरुवार, कन्या को व्यापार में लाभ के योग, पढ़ें सिंह-तुला का हाल

Advertisment

Aaj ka Rashifal: मेष के करियर में बदलाव का समय, कर्क को मिल सकती है गुड न्यूज, पढ़ें वृष-मिथुन का दैनिक राशिफल

  Guru Gochar: 8 मई से ये तीन जातक हो जाएं सावधान, गुरु की चाल विवाह में डाल सकती है अड़ंगा, पीली पूजा से बनेंगे काम

Astrology Hindi News dhanu makar kumbh meen rashi-dainik-rashifal aaj-ka-rashifa 1 May-2025 Guruvar chatuthi tithi-daily-horoscope
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें