Advertisment

Aaj ka Rashifal: धनु को अंजान व्यक्ति से लाभ के योग, मकर वाले धैर्य से लें काम, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 1 August 2025 Shukravar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: धनु को अंजान व्यक्ति से लाभ के योग, मकर वाले धैर्य से लें काम, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-1-august-2025, shukravar-daily-horoscope, dhanu makar kumbh meen -rashi-dainik-rashifal, -jyotish-upay, -astrology-hindi-news

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal-1-August-Dhanu-makar-Kumbh-Meen-Daily-Horoscope-2025-astrology-Hindi-News

Aaj-ka-Rashifal-1-August-Dhanu-makar-Kumbh-Meen-Daily-Horoscope-2025-astrology-Hindi-News

Aaj ka Rashifal 1 August 2025 Shukravar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार शुक्रवार 1 अगस्त को सावन माह की शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि रहेगी। ऐसे में शुक्रवार 1 अगस्त को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

Advertisment

शुक्रवार 1 अगस्त को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज शुक्रवार 1 अगस्त का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल 1 अगस्त

धनु राशि (23 नवंबर – 21 दिसंबर) दैनिक राशिफल 1 अगस्त

धनु राशि वालों के लिए अगस्त का पहला दिन यानी 1 अगस्त शुक्रवार का दिन मिला जुला असर दिखाएग। आपको नए लोगों के साथ मिलने-जुलने का अवसर लेकर आएगा।

अनजान व्यक्ति से बात आपको लाभ दिला सकती है। आपका मस्तमौला और मनमौजी स्वभाव स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा। नए लोगों से संपर्क आपके रुके काम को रफ्तार पकड़ाएंगे।

Advertisment

आप जैसे हैं वैसे ही खुद को पेश करें। दूसरों की बात सुनने की आदत आपको डालनी होगी। नए रास्ते खोजना होंगे।

शुक्रवार के ज्योतिषीय उपाय में आपको एक अच्छी सलाह दी जा रही है। किसी अनजान व्यक्ति को देखकर मुस्कराइएंगे तो आपको लाभ होगा।

मकर राशि (22 दिसंबर – 21 जनवरी) दैनिक राशिफल 1 अगस्त

मकर राशि वालों के लिए शुक्रवार 1 अगस्त का दिन शांति और संतोष का एहसास कराएगा। आपको अपने जीवन में आ रहे पलों को ध्यान करने और समझने की जरूरत है आपके शांत स्वभाव और बिना छलकपट वाले व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे।

Advertisment

शुक्रवार को लोग आपसे सलाह मांगगें। ऐसे में जरूरी है आप मन में विनम्रता और आभार रखकर लोगोंकी मदद करें। आपके इस स्वभाव से लोग खुश होंगे।

ज्योतिषीय उपाय में आपको कॉपी पर एक ऐसी चीज लिखने की सलाह दी जा रही है जो जिसके लिए आप भगवान का धन्यवाद देना चाहते हैं।

कुंभ राशि (22 जनवरी – 19 फरवरी) दैनिक राशिफल 1 अगस्त

कुंभ राशि वालों के लिए अगस्त का पहला दिन चुनौतियाँ लेकर आ सकता है। इसके लिए आप मैंटली प्रिपेयर रहें। आपको कठिनाइयों का ठटकर सामना करना है। आप इसे अपनी जिंदगी की परीक्षा मान सकते हैं।

Advertisment

आपको छोटी-मोटी अड़चनों से घबराना नहीं है, बल्कि शांत दिमाग से उसका सामना करना है। अपनी मेहनत और हौसलों से दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे।

आपको शांत रहने और काम को ध्यान से निपटाने की सलाह दी जा रही है। शुक्रवार के लिए आपको सुबह तुलसी का पानी पीने का ज्योतिषीय उपाय सुझाया जा रहा है।

मीन राशि (20 फरवरी – 20 मार्च) दैनिक राशिफल 1 अगस्त

मीन राशि वालों के लिए 1 अगस्त का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी भी बात पर आपको अपनी अपनी चलाने की आदत छोड़नी होगी। हर बात को अपने कंट्रोल में रखने की अपेक्षा उसे अपने हाल पर छोड़ने की आदत डालनी होगी। समय के साथ चीजें अपने आप सही होती चली जाती हैं।
मानसिक तनाव न लें बल्कि अपने आप को चिंता मुक्त रखें। आपके सचते होने के साथ साथ रास्ते अपने आप साफ होते चले जाएंगे। हालात के साथ अपने दिल की बात सुनकर काम को करते च​लें सफलता मिलती चली जाएगी।

1 अगस्त को आपको खुद पर दबाव न डालने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: 

August Monthly Horoscope 2025: कन्या-तुला के लिए भाग्यशाली होगा अगस्त, सिंह-वृश्चिक के लिए क्या है खास, मासिक राशिफल

Monthly Horoscope August 2025: धनु के लिए उतार-चढ़ाव लाएगा अगस्त, मकर वाले चलें तकनीक के साथ, कुंभ-मीन का मासिक राशिफल

नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

jyotish upay Astrology Hindi News shukravar daily horoscope dhanu makar kumbh meen rashi-dainik-rashifal aaj-ka-rashifal-1  August -2025-
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें