Advertisment

Aaj ka Rashifal: सिंह राशि वालों को मिल सकती है पै​तृक संपत्ति, तुला वाले लवपार्टनर के साथ जा सकते हैं लॉन्ग ड्राइव पर

Aaj ka Rashifal: सिंह राशि वालों को मिल सकती है पै​तृक संपत्ति, तुला वाले लवपार्टनर के साथ जा सकते हैं लॉन्ग ड्राइव पर aaj-ka-rashifal-09-january-2025-daily-horoscope-mesh-singh-tula-kumbh-meen-guruvar-bhavishyafal-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

Aaj ka Rashifal, 09 January 2025: गुरुवार को ग्रहों की चाल को कुछ राशियों के जीवन में खुशियों लेकर आएगी। सिंह राशि वालों को पै​तृक संपत्ति मिल सकती है तो वहीं तुला वाले लवपार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। बाकी राशियों में मेष से लेकर मीन तक के लिए कैसा बीतेगा गुरुवार का दिन, पढ़ें आज के राशिफल में (Horoscope Tomorrow)।

Advertisment

मेष राशि राशिफल (Mesh Rashi Rashifal)

मेष राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य फल देने वाला रहेगा। ​यदि आप व्यापारी हैं तो आपको व्यापार विस्तार में कुछ रुकावट आ सकती है। इससे आपको मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको काम में सावधानी रखनी होगी। काम में जल्दबाजी मे कोई निर्णय लेने से बचें।

वृषभ राशि राशिफल (Mesh Rashi Rashifal)

वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन समस्याओं भरा रह सकता है। किसी की कही सुनी बातों पर यकीन न करें। राजनीति से जुड़ें लोगों की मुलाकात किसी बड़े राजनेता से हो सकती है। किसी गलती पर आपको पिता से डांट खानी पड़ सकती है। हो सकता है घर में भौतिक सुखसुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं।

मिथुन राशि राशिफल (Mithun Rashi Rashifal)

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन रुके कामों को पूरा कराने वाला होगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको अपने सामान की सुरक्षा करने की सलाह दी जा रही है। दूसरों की मदद कर पाएंगे। परिवार में भाई बहनों की सलाह काम आ सकती है।

Advertisment

कर्क राशि राशिफल (Kark Rashi Rashifal)

यदि कोर्ट में कोई केस पेंडिंग हैं, तो आपको लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा। पेट संबंधी रोगों में आपको आराम मिलेगा। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। किसी की कही सुनी बातों में न आए तो आपके लिए बेहतर होगा। पैसों के मामलों में किसी पर भरोसा न करें। व्यापार में हानि से थोड़ा परेशान रहेंगे।

सिंह राशि राशिफल (Singh Rashi Rashifal)

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। काम को लेकर चल रही परेशानी भी दूर हो सकती है। नौकरीपेश हैं तो काम को लेकर कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से अनबन हो सकती है। पैतृक संपत्ति मिलने से मन खुश रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं।

कन्या राशि राशिफल (Kanya Rashi Rashifal)

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। कामों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। नए वाहन की खरीददारी के लिए दिन अच्छा है। मेहनत पर ध्यान दें काम को भाग्य के भरोसे न छोड़ें। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगीं।

Advertisment

तुला राशि राशिफल (Tula Rashi Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपके काम की सराहना होगी। यदि आप लवलाइफ में हैं तो पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। विद्यार्थी के लिए दिन मेहनत भरा रहेगा।

वृश्चिक राशि राशिफल (Vrishchik Rashi Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन व्यापारिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। पिता की सेहत पहले से बेहतर होगी। किसी की बात बुरी लग सकती है पर आपका सब्र आपको शांति देगा। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। घर पर मेहमान आ सकते हैं।

धनु राशि राशिफल (Dhanu Rashi Rashifal)

धनु राशि के जातकों को जल्दी में निर्णय लेने से बचना होगा। किसी से किया वादा पूरा कर पाएंगे। हो सकता है आज आपको आपकी खोई हुई चीज भी वापस मिल जाए। अगर साझेदारी में काम करने वाले हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।

Advertisment

मकर राशि राशिफल (Makar Rashi Rashifal)

मकर राशि के जातकों के लिए दिन बाकी अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा। यदि कानूनी रूप से कोई विवाद चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। वाद विवादों से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि राशिफल (Kumbh Rashi Rashifal)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम फल देगा। सेहत में चल रही परेशानियों से थोड़ी राहत रहेगी। लंबे समय से टल रही प्रॉपर्टी की डील फायनल हो सकती है। परिवार में वाद विवाद बढ़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे।

मीन राशि राशिफल (Meen Rashi Rashifal)

मीन राशि के जातकों के लिए दिन सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। संतान के संगति पर बहु ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh Mela 2025: संगम में स्नान के बाद घर जरूर लाएं ये चीजें, इस जगह पर लाल कपड़े में बांधकर रखने से आएगा सौभाग्य

daily horoscope Aaj ka rashifal Astrology Hindi News 09 January 2025 mesh singh tula kumbh meen guruvar bhavishyafal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें