/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/nkjoj-2025-11-09T154910.116.webp)
Aaj Ka Rashifal 10 Nov 2025 Monday Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: 10 नवंबर 2025, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।
जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें सिंह, कन्या, तुला,वृश्चिक का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ।
सिंह राशि दैनिक राशिफल
आज आप अपनी मनचाही दिशा में काम कर पाएंगे। संपत्ति विवाद में सफलता संभव है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में तनातनी से बचें। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। भाग्यशाली अंक:1 │ भाग्यशाली रंग: सुनहरा│उपाय:सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
कन्या राशि दैनिक राशिफल
आज आप ऊर्जावान रहेंगे। धन लेनदेन में सावधानी रखें और किसी को उधार देने से बचें। व्यापारिक निर्णय बुजुर्गों की सलाह से लें। परिवार के लिए कुछ खरीदारी करने की संभावना है। भाग्यशाली अंक: 6 │भाग्यशाली रंग: हल्का हरा │उपाय:गाय को गुड़ और हरी घास खिलाएं।
तुला राशि दैनिक राशिफल
आज आलस्य आप पर हावी रहेगा, लेकिन कार्य पर फोकस करना जरूरी है। धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मन को शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर संयम बनाए रखें। संतान की शिक्षा से जुड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है। भाग्यशाली अंक: 7 │भाग्यशाली रंग: नीला │ उपाय: माँ दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
दिन मिलाजुला रहेगा। सरकारी कार्य पूरे होने की संभावना है। मीडिया या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पारिवारिक विवादों का समाधान संभव है। अनावश्यक सलाह देने से बचें। भाग्यशाली अंक: 4 │ भाग्यशाली रंग:मरून │उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जप करें।
ये भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal: धनु खर्चों पर रखें नियंत्रण, मकर नया कार्य कर सकते हैं शुरू, कुंभ- मीन दैनिक राशिफल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें