/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/aaj-ka-panchang-30-november-2023.jpg)
Aaj Ka Shubh Kaal - 20 Dec 2023 Panchang: आज 20 दिसंबर, 2023 को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी दोनों तिथियां हैं। आइए जानते हैं, 20 दिसंबर के पंचांग के पांचों अंग यानी तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण की क्या स्थितियां हैं और आज का कौन-सा समय आपके लिए शुभ सिद्ध हो सकता है। साथ ही जानिए, आज का शुभ काल, राहुकाल, गुलिक काल और दिशाशूल।
आजकापंचांग– Aaj Ka Panchang 20 Dec2023
तिथि (Tithi)– आज 20 दिसंबर को दिन भर मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो 20 दिसंबर को 11:14 एएम तक रहेगी। इसके बाद मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि आरंभ होगी।
नक्षत्र (Nakashtra)– आज दिन भर उत्तर-भाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो 20 दिसंबर की 10:58 पीएम तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र की शुरुआत हो जाएगी।
दिन/वार (Din/Day)– आज दिन बुधवार है।
योग (Yoga): आज व्यतिपात योग का प्रभाव रहेगा, जो 20 दिसंबर की 03:57 पीएम तक बना रहेगा।
इसके बाद वरीयान योग की शुरुआत होगी।
करण (Karan): आज बव करण का प्रभाव रहेगा, जो 11:14 एएम तक बना रहेगा।
इसके बाद बालव करण की शुरुआत होगी, जो 10:23 पीएम तक प्रभावी रहेगी।
इसके बाद कौलव करण की शुरुआत होगी।
आज के पंचाग के उपर्युक्त इन अंगों के साथ ही आज गोचर और शुभ-अशुभ मुहूर्तों की स्थितियां इस प्रकार रहने योग बन रहे हैं:
सूर्य-चंद्रगोचरस्थिति - Aaj Ka Panchang 20 Dec2023
सूर्यगोचर– सूर्य धनु राशि में गोचर कर रहे हैं।
चन्द्रगोचर– चंद्रमा आज मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
आजकाशुभकालऔरराहुकाल - Aaj Ka Panchang 20 Dec2023
शुभकाल – आज शुभ काल का समय 06:23 पीएम से 07:54 पीएम तक है।
राहुकाल– आज 12:19 पीएम से 01:36 पीएम बजे तक राहुकाल का योग है।
आजकागुलिककालऔरदिशाशूल - Aaj Ka Panchang 20 Dec2023
गुलिककाल – आज का गुलिक काल 11:01 एएम से 12:19 पीएम बजे तक प्रभावी होगा।
दिशाशूल – आज का दिशा शूल उत्तर दिशा में है।
आजकाटिप्स – आपातकाल को छोड़कर आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करना श्रेयस्कर है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें