Advertisment

Aaj Ka Panchang 9 March 2025: रविवार को सूर्य देव की उपासना से मिलेगा विशेष लाभ, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल

Aaj Ka Panchang 9 March 2025: रविवार का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य उपासना, व्रत और दान करने से आरोग्य, सम्मान और सफलता प्राप्त होती है। जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और रविवार के दिन क्या करें और क्या न करें।

author-image
Shashank Kumar
Aaj ka panchang 9 march 2025 sunday surya dev puja shubh muhurat dainik hindu calendar astrology hindi news

Aaj Ka Panchang 9 March 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर दिन का विशेष महत्व होता है। 9 मार्च 2025, रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। हिंदू धर्म और ज्योतिष में इस दिन का विशेष महत्व है। सूर्य उपासना करने से आरोग्य, मान-सम्मान और सफलता प्राप्त होती है। इस दिन सूर्य अर्घ्य, व्रत, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ और दान करने से विशेष लाभ मिलता है। आइए जानते हैं आज के दिन (Aaj Ka Panchang 9 March 2025) के शुभ-अशुभ योग, मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल।

Advertisment

9 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और रविवार का दिन है। दशमी तिथि रविवार सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। इसके अलावा 9 मार्च को शाम 7 बजकर 45 मिनट से पृथ्वी लोक की भद्रा शुरू हो जाएगी।  

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 March 2025)

  • संवत - पिङ्गला विक्रम संवत 2081
  • माह - फाल्गुन, शुक्ल पक्ष
  • तिथि - दशमी (07:51 AM तक) फिर एकादशी
  • दिन - रविवार
  • सूर्योदय - 06:38 AM
  • सूर्यास्त - 06:27 PM
  • चंद्रोदय - 01:48 PM
  • चंद्रास्त - 04:19 AM (10 मार्च)
  • नक्षत्र - पुनर्वसु (11:45 AM तक) फिर पुष्य
  • चंद्र राशि - मिथुन (05:45 PM तक) फिर कर्क
  • सूर्य राशि - कुंभ, स्वामी ग्रह - शनि

आज के शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat 9 March 2025)

  • अभिजीत मुहूर्त - 11:53 AM से 12:44 PM तक
  • विजय मुहूर्त - 02:25 PM से 03:25 PM तक
  • गोधूलि मुहूर्त - 06:25 PM से 07:21 PM तक
  • ब्रह्म मुहूर्त - 04:03 AM से 05:07 AM तक
  • अमृत काल - 06:03 AM से 07:46 AM तक
  • निशीथ काल - 11:42 PM से 12:26 AM तक
  • संध्या पूजन - 06:26 PM से 07:04 PM तक
Advertisment

आज के अशुभ मुहूर्त (Ashubh Muhurat 9 March 2025)

किस शहर में कब लगेगा राहुकाल?
  • दिल्ली - 04:57 PM से 06:25 PM तक
  • मुंबई - 05:17 PM से 06:46 PM तक
  • लखनऊ - 04:43 PM से 06:11 PM तक
  • कोलकाता - 04:14 PM से 05:43 PM तक
  • अहमदाबाद - 05:17 PM से 06:46 PM तक
  • चेन्नई - 04:49 PM से 06:18 PM तक

(राहुकाल में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। लोगों को सलाह दी जाती है कि इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें।)

दिशा शूल - पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

Advertisment

रविवार को क्या करें? (Aaj Kya Karein)

  • सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
  • गायत्री मंत्र का जाप करें
  • फलों और अन्न का दान करें।
  • भगवान राम और शिव की पूजा करें।
  • शुद्ध सात्विक भोजन करें और उपवास रखें।

रविवार को क्या न करें? (Aaj Kya Na Karein)

  • पिता का अपमान न करें, क्योंकि सूर्य पिता का कारक ग्रह है।
  • क्रोध और अहंकार से बचें।
  • तामसिक भोजन (मांसाहार, शराब) का सेवन न करें।
  • राहुकाल के दौरान कोई शुभ कार्य न करें।

आज का दिन कैसे बनाएं शुभ?

आज रविवार का दिन है, जो सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य उपासना, व्रत और दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। जो लोग अपने जीवन में नेतृत्व, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य को सुधारना चाहते हैं, उन्हें गायत्री मंत्र और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए।

Advertisment

Disclaimer: यह जानकारी मान्यताओं, धारणाओं और अलग-अलग स्रोतों पर उपलब्ध सामग्री पर आधारित है और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। इस जानकारी के आधार पर कोई भी निजी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Surya Worship Surya Dev Puja Surya Arghya Sunday Significance Sunday Panchang shubh muhurat Rahu Kaal Panchang 2025 hindu rituals hindu festivals Hindu Calendar Daily Panchang aaj ka panchang 9 March 2025 Panchang
Advertisment
चैनल से जुड़ें