Advertisment

Aaj ka Mudda: 'करप्शन' और 'मिशन', भ्रष्टाचार पर होगा छत्तीसगढ़ 23 का रण?

author-image
Bansal news
Aaj ka Mudda: 'करप्शन' और 'मिशन', भ्रष्टाचार पर होगा छत्तीसगढ़ 23 का रण?

Aaj ka Mudda: छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी के दौरे से पहले सियासत उबाल ले रही है। घोटालों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने है। वहीं  पीएम के दौरे से पहले अमित शाह का दौरा भी कई सुगबुगाहट लेकर आया है।

Advertisment

शाह करेंगे रोडमैप तैयार

पीएम के दौरे को लेकर शाह तैयारियों का जायजा लेंगे। वहीं प्रदेश में 13 बीजेपी विधायकों के आंकड़े को बहुमत यानी 46 सीटों के पार पहुंचाने का रोडमैप तैयार करेंगे। शाह छत्तीसगढ़ में एक रात भी बिताएंगे यानी साफ है कि बैठक में फीडबैक और चुनावी मंथन भी शामिल रहेगा। वहीं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के आरोपों पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया। चंद्राकर के आरोपों को गीदड़भपकी बताया और एक लाख करोड़ के घोटाले की जांच कराने की बात कही है।

कांग्रेस का दावा भाजपा शासन में एक लाख करोड़ के घोटाले

प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के दौरे के पहले छत्तीसगढ़ में घोटालों को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने सामने हैं। कांग्रेस जहां भाजपा पर एक लाख करोड़ के घोटाले का आरोप लगा रही है। वहीं भाजपा केंद्र सरकार के पैसों का दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सरकार को बर्खास्त करने की मांग करती नजर आ रही है।

दोनों पार्टियों ने की प्रेस कांफ्रेंस

छत्तीसगढ़ मे्ं पीएम मोदी भाजपा के चुनावी अभियान का शंखनाद करने आ रहे हैं। उसके पहले ही घोटालों को लेकर सियासत शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत कांग्रेस के प्रेस कांफ्रेंस से हुई। कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा शासनकाल में एक लाख करोड़ का घोटाला होने का आरोप लगाया है। इनमें से 6 घोटालों को मनीलांड्रिंग मानते हुए पीएम से इनकी जांच कराने की मांग की।

Advertisment

पूर्व मंत्री ने राज्य सरकार काे बर्खास्त करने की मांग की

कांग्रेस के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 सालों के शासन में केंद्र में 10 साल कांग्रेस की सत्ता रही है। पांच साल से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, अगर घोटाला हुआ तो कांग्रेस ने जांच क्यों नहीं कराई। वहीं अब भाजपा ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस सरकार पर घोटालों का आरोप लगाया है। केंद्र सरकार के पैसाें के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए अजय चंद्राकर ने केंद्र सरकार से राज्य सरकार काे बर्खास्त करने की मांग भी कर डाली है। वहीं कांग्रेस ने इसे गिदड़भपकी करार देते हुए एक बार फिर एक लाख करोड़ के घोटाले की जांच कराने की बात कही है।

भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ी

प्रदेश में पीएम मोदी के आने से पहले ही घोटालों को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने सामने हैं। किसके आरोपों और किसके दावों में है कितना दम है, यह तो जनता ही तय करेगी। लेकिन भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़ी जुबानी जंग ने यह बता दिया कि आने वाले चुनाव में राज्य में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा भी छाया रहेगा।

यह भी पढ़ें: 

Priyanka Gandhi Visit In Gwalior: प्रियंका गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस में टकराव, आपस में भिड़े नेता

Advertisment

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, कांग्रेस इन सीटों के लिए घोषित कर सकती है प्रत्याशियों के नाम

Ganesh Chaturthi 2023: इस साल कब है गणेश चर्तुथी, ये है घरों और झांकियों के लिए स्थापना का शुभ मुहूर्त

​Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती, जानें उम्र सीमा

Advertisment
Chhattisgarh Congress chattisgarh news bjp CG Congress AAJ KA MUDDA cgpolitics
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें