Advertisment

Aaj Ka Mudda: आज का मुद्दा-तीन वर्सेस तेईस! 23 के लिए 2003 वाली रणनीति?

Aaj Ka Mudda: आज का मुद्दा- मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही  चुनावी हलचल तेज हो गयी है। मध्यप्रदेश में बीजेपी का स्वर्णिम काल...

author-image
Bansal news
Aaj Ka Mudda: आज का मुद्दा-तीन वर्सेस तेईस! 23 के लिए 2003 वाली रणनीति?

Aaj Ka Mudda: आज का मुद्दा- मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही  चुनावी हलचल तेज हो गयी है। मध्यप्रदेश में बीजेपी का स्वर्णिम काल की शुरूआत साल 2003 में हुई थी। 2003 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मध्यप्रदेश में दो-तिहाई सीटें पाकर सत्ता की कुर्सी पाई थी। अब 2023 के लिए बीजेपी 2003 वाली रणनीति पर आगे बढ़ेगी। इसके लिए बीजेपी ने दिग्विजय सिंह को निशाने पर लेने की तैयारी कर ली है और आने वाले दिनों में एमपी की जंग शिवराज बनाम दिग्विजय के मुद्दे पर भी लड़ी जा सकता है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Mehul Choksi: मेहुल चोकसी को सेबी ने भेजा इतने करोड़ रुपये का नोटिस, जानिए पूरा मामला

2003 वर्सेस 2023

2003 में बीजेपी दो-तिहाई सीटें पाकर सूबे की सत्ता में काबिज हुई और दिग्विजय सिंह की सरकार को जनता ने नकार दिया। तब से लेकर अब तक बीजेपी दिग्विजय सिंह के कार्यकाल को याद दिलकार कांग्रेस को घेरती रही है। 2023 में एक बार  फिर विधानसभा चुनाव की जंग जितने के लिए बीजेपी 2003 वर्सेस 2023 की लाइन पर आगे बढ़ेगी। बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक में इसको लेकर रणनीति भी तैयार हुई है। जिसमें दिग्विजय के कार्यकाल को फिर निशाने पर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: RBI News: 2000 Notes Ban- क्या बंद हो जाएंगे 2000 रुपये के नोट? RBI ने लिया बड़ा फैसला

Advertisment

शिवराज बनाम दिग्विजय

 2003 का जिक्र करके बीजेपी कहीं ना कहीं 2023 की जंग शिवराज बनाम दिग्विजय करना चाह रही है। बीजेपी इसमें कामयाब रही तो निश्चित ही विधानसभा चुनाव में उसे इसका फायदा भी मिलेगा। हालांकि कांग्रेस भी बीजेपी की इस रणनीति का काट ढूंढ रही होगी। कांग्रेस भी समझ रही है कि अगर बीजेपी शिवराज वर्सेस दिग्विजय को चुनावी मुद्दा बनाने में सफल रही, तो चुनाव में उसकी लुटिया डूब सकती है।

दिग्विजय सिंह की मध्य प्रदेश में अहम भूमिका

वहीं कांग्रेस के लिए दिग्विजय सिंह कई चुनावों में पर्दे के पीछे से रहकर सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए है। कांग्रेस आलाकमान ने 2023 के लिए  दिग्विजय सिंह को मध्य प्रदेश में अहम भूमिका दी है और वो मैदान पर काफी एक्टिव भी दिख रहे हैं। इस सक्रियता ने बीजेपी को मौका दे दिया है कि, दिग्विजय को टारगेट करने का प्लान बनाए। इसके लिए उनके कार्यकाल का भी सहारा लेगी बीजेपी और पार्टीं का सारा ध्यान 2023 में 2003 वाले नतीजों को दोहराने पर होगा।

ये भी पढ़ें:

Dhirendra Shastri: बिहार में पुलिस ने काटा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का चालान, जानिए क्या है पूरा मामला

Advertisment

Siddaramaiah Oath Ceremony: मुख्यमंत्री सोरेन सिद्धरमैया के शपथग्रहण में होगे शामिल, जाने पूरी खबर

Noida Car Fire Incident: चलती कार में अचानक लगी आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान

mpnews MadhyaPradesh 2023elections AajKaMudda
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें