छत्तीसगढ़ में नक्सल खात्मे के मिशन पर निकले जवानों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी.. महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया.. पांचों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं.. मुठभेड़ में 2 जवान भी घायल हुए हैं.. जिनका रायपुर में इलाज चल रहा है.. बस्तर के करीब सभी जिलों के DRG जवान और महाराष्ट्र के C-60 कमांडोज नक्सल संगठन के सेंट्रल कमेटी मेंबर अभय को घेरने निकले थे…