Advertisment

Aaj Ka Mudda: '23' में नारी वंदन! महिला आरक्षण का दिखेगा असर, लिस्ट में दिख सकती हैं महिला प्रत्याशी

Aaj Ka Mudda: महिला आरक्षण बिल दोनों सदनों से पास होने के बाद, अब विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गुलाबी होता नजर आ रहा है।

author-image
Bansal News
Aaj Ka Mudda: '23' में नारी वंदन! महिला आरक्षण का दिखेगा असर, लिस्ट में दिख सकती हैं महिला प्रत्याशी

Aaj Ka Mudda: महिला आरक्षण बिल दोनों सदनों से पास होने के बाद, अब विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गुलाबी होता नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश में 2023 चुनाव के लिए उम्मीद जताई जा रही है, कि पार्टियां ज्यादा से ज्यादा महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतार सकती है।

Advertisment

महिला आरक्षण का दिखेगा असर

बीजेपी की दूसरी लिस्ट और कांग्रेस की पहली लिस्ट में इसका असर देखने को मिल सकता है। इसका इशारा पार्टियां करती नजर भी आ रहीं हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम शिवराज और वीडी शर्मा दोनों ने कहा कि महिलाओं को पूरा मौका मिलेगा।

जाहिर है कि कानूनी तौर पर ये व्यवस्था, 2023 और 24 में लागू करना जरूरी नहीं हैं। लेकिन देशभर में इस मुद्दे की टाइमिंग और पार्टियों का एक सुर में समर्थन करना बताता है कि चुनाव में इसका असर जरूर दिखेगा।

शायद यही वजह थी कि बीजेपी की दूसरी सूची और कांग्रेस की पहली लिस्ट दावेदारों की धड़कनें बढ़ा रही हैं।

Advertisment

संगठन-सत्ता में रहेगी भागीदारी: कांग्रेस

दोनों पार्टियां महिला प्रत्याशियों को मौका देकर सभी को चौंका दे। हालांकि कांग्रेस इसके लागू होने को लेकर बीजेपी को घेरने में जुटी है, तो इधर कांग्रेस का भी कहना है कि संगठन से लेकर सत्ता तक महिलाओं की भागीदारी देखने को मिलेगी।

इस बीच राजीव सिंह, संगठन प्रभारी, कांग्रेस ने बयान देते हुए कहा, “काँग्रेस पार्टी शुरू से इसकी पक्षधर रही है। अगर हम इतिहास देखें तो काँग्रेस ही महिला बिल संसद में लाई थी।

और भी गौर करें तो काँग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसने अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला बनाई, देश की प्रधानमंत्री महिला बनाई और देश की राष्टपति महिला बनाई गई। तो काँग्रेस पार्टी शुरू से महिला आरक्षण के पक्ष में रही है।”

Advertisment

लिस्ट में दिखेंगी महिला प्रत्याशी?

बीते चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने 24 महिलाओं को टिकट दिया, जिसमें से 11 को जीत मिली। वहीं कांग्रेस ने 28 महिलाओं प्रत्याशी को मैदान में उतारा, जिसमें से 9 महिलाएं विधानसभा पहुंचीं।

फिलहाल एमपी विधानसभा में 21 महिला विधायक, यानी 10 प्रतिशत से भी कम भागीदारी है। 33 प्रतिशत आरक्षण को लेकर पार्टियां क्या रूख अपनाती हैं और आधी आबादी का पलड़ा किस ओर भारी दिखेगा, ये तो वक्त बताएगा। लेकिन इस चुनाव में नारी सब पर भारी पड़ेगी, ये तय है।

ये भी पढ़ें: 

CG Elections 2023: सियासी दलों को डैमेज कंट्रोल की चिंता, कांग्रेस ने बनाई डैमेज कंट्रोल कमेटी

Advertisment

CG News: नगरपालिका के प्लेसमेंट कर्मचारी दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर, बिजली एवं पेजयल व्यवस्थाएं प्रभावित

Chhattisgarh News: स्कूल सफाई कर्मचारियों का आंदोलन खत्म, सीएम से जल्द करेंगे मुलाकात

Viral Video: iPhone 15 देने में देरी पर ग्राहकों ने दिल्ली स्टोर के कर्मचारियों की पिटाई की, देखें वीडियो

Equal Day and Night 2023: आज के दिन बराबर होते हैं दिन और रात, जानें क्या है वजह

aaj ka mudda, bjp, congress, inc, mp elections, shivraj singh chouhan, vd sharma, rajeev singh, elections 2023

Congress bjp Shivraj Singh Chouhan inc VD Sharma elections 2023 mp elections AAJ KA MUDDA rajeev singh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें