Advertisment

Aaj ka Mausam: आसमान से बरसती आग के बीच, आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

Aaj ka Mausam Weather Update IMD Alert: आसमान से बरसती आग के बीच, आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल aaj-ka-mausam-weather-update-imd-forecast-heave-wave-alert-delhi-up-10-to-12-april-2025-ka-mausam-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weather-Update-MP,-UP-Delhi-Today-IMD-Fore-cast

Weather-Update-MP,-UP-Delhi-Today-IMD-Fore-cast

Aaj ka Mausam Weather Update IMD Forecast: अप्रैल का एक महीना बीत गया है। सूरज अपने तीखे तेवर कम दिखाने लगा है। भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है।

Advertisment

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में आज 9 अप्रैल से तीन दिन तक आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश का अलर्ट किया है तो वहीं दिल्ली में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश का मौसम अपडेट

आईएमडी के अनुसार पूर्वी यूपी के इन जिलों में 9, 10 और 11 अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश में इन जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट

अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गोरखपुर, कुशीनगर, सोनभद्र, देवरिया, महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, चंदौली, में 9, 10 और 11 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ अन्य जिलों में भी बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है।

Advertisment

दिल्ली का मौसम

दिल्ली Delhi Weather में भीषण गर्मी का कहर जारी है। यहां लोग चिलचिलाती धूप और लू से परेशान हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने का येलो अलर्ट जारी किया है। बीते मौसम की बात करें तो यहां दिल्ली में मंगलवार को कई इलाकों में तापमान 41 डिग्री के ऊपर रहा।

आज बुधवार तक लू के चलने की आशंका है। तो वहीं गुरुवार 10 अप्रैल से मौसम बदलने के साथ तापमान में गिरावट हो सकती है।

11, 12, 13 अप्रैल दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो 11, 12 और 13 अप्रैल तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना हैं तो वहीं यहां थोड़ा बहुत बादलों का डेरा भी आसमान में रहेगा।

Advertisment

आईएमडी के अनुसार "तीन स्टेशन - सफदरजंग, रिज और आयानगर - हीटवेव के मानदंडों को पूरा करते हैं। ये स्थितियां 9 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। 10 अप्रैल से दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में गिरावट के आसार हैं।"

कब होती है लू की घोषणा, क्या कहलाती है भीषण गर्मी

आईएमडी के अनुसार भीषण गर्मी या लू की घोषणा त​ब की जाती है जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस या पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। आपको बता दें भीषण गर्मी तब मानी जाती है जब तापमान में सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस के बीच बदलाव होता है। मौसम विभाग ने आज 9 अप्रैल को दिल्ली के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

3 साल बाद दिल्ली में अप्रैल में चली लू

मौसम विभाग के अनुसार इस साल अप्रैल में दिल्ली का अधिकतम तापमान जो गया है वह बीते 3 साल का सबसे अधिक तापमान रहा है। आमतौर पर अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है। लेकिन इस साल, महीने के पहले पखवाड़े में ही यह लिमिट क्रॉस हो गई है।

Advertisment

ऐसा पिछली बार अप्रैल 2022 में हुआ था, जब राजधानी में पहली बार लू चली थी और 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

दिल्ली का अगले अगले सात दिन का मौसम

9 अप्रैल: मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो दिल्ली में बुधवार को लू चलने की आशंका जताई है। यहां 23 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

10 अप्रैल: गुरुवार को दिल्ली का मौसम फिर पलटेगा इसके बाद बादल छाए रहेंगे।

11 अप्रैल: शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की आशंका है।

12 अप्रैल: शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में तूफान की संभावना जताई है।

रविवार से एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू होगा। सोमवार को तेज चमकदार सूरज निकलेगा और तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मंगलवार को तापमान को 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: Shuchi Upadhyay: MP की बेटी, श्रीलंका में खेलेंगी त्रिकोणीय सीरीज टीम में हुआ सिलेक्शन ….

weather update hindi news aaj ka mausam imd forecast up delhi ka 10 to 12 april 2025 ka mausam
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें