Advertisment

IMD Weather Forecast: उत्तर भारत में मौसम का बदल रहा मिजाज, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, यूपी में घने कोहरे का अलर्ट

Aaj Ka Mausam, IMD Weather Forecast Update: उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है।

author-image
Shashank Kumar
IMD Weather Forecast

Aaj Ka Mausam, IMD Weather Forecast: उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ गई है, लेकिन हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में और बदलाव होने की संभावना है।

Advertisment

दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ी, आसमान में बादल छाए रहेंगे  

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से सुबह और रात में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) के अनुसार, आज दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध रह सकती है, जबकि शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी में घने कोहरे का अलर्ट, 31 जनवरी तक शुष्क मौसम  

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) ने 31 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सुबह और रात के समय घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। हालांकि, इस अवधि के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 31 जनवरी से राज्य में बारिश की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

MP में बारिश की संभावना, तो छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा तापमान

मध्य प्रदेश में जनवरी में चौथी बार मानसून की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 जनवरी को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत करीब 15 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि भारी बारिश की संभावना नहीं है। फरवरी के शुरू में भी राज्य में बारिश की संभावना है।

Advertisment

वहीं, छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जबकि सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर जारी है। बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग 33 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा।

कश्मीर में असामान्य मौसम, तापमान में बड़ा अंतर  

इस सर्दी में कश्मीर असामान्य मौसम का सामना कर रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में श्रीनगर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम था। वहीं, अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है।

Advertisment

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, मैदानी इलाकों में बारिश के आसार  

मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में 29 जनवरी और 1 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 3 फरवरी तक तथा उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बुधवार को बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

राजस्थान और हरियाणा में तापमान में बढ़ोतरी  

राजस्थान में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण दिन में ठंड कम हो गई है। बाड़मेर में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलवर, अजमेर, उदयपुर और जैसलमेर जैसे शहरों में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं, हरियाणा में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

बिहार और पंजाब में कोहरे का अलर्ट  

बिहार के 10 जिलों में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पंजाब में कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि, 29 जनवरी से पंजाब में सुबह के समय ठंड से राहत मिलने की संभावना है।

Advertisment

उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहता है। दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ गई है, वहीं यूपी और बिहार में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। कश्मीर में असामान्य मौसम का अनुभव हो रहा है, जबकि राजस्थान और हरियाणा में तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव होने की संभावना है।

Mauni Amavasya 2025 LIVE: महाकुंभ-संगम तट पर भगदड़, 14 की मौत, सीएम योगी की अपील- संगम तट की तरफ जाने की कोशिश न करें

Mauni Amavasya Mahakumbh Amrit Snan muhurat Prayagraj

Mauni Amavasya Mahakumbh: महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान मौनी अमावस्या से पहले प्रयागराज से संगम क्षेत्र में भगदड़ मच गई। हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। पढ़े पूरी खबर..

aaj ka mausam IMD Weather Forecast mp weather bihar weather up weather Delhi NCR Cold Wave
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें