Advertisment

आज का इतिहास : 1977 - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया।

author-image
Bansal news

आज का इतिहास : 1977 - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया।

Advertisment

देश और दुनिया में 3 अक्‍टूबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

3 अक्टूबर का दिन भारतीय राजनीति के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन 1977 में इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह पहला मौका था जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार किया गया हो। हालांकि, गिरफ्तारी के 16 घंटे बाद ही उकको रिहा कर दिया गया था। आपको बता दें इंदिरा के गिरफ्तारी के उन 16 घंटों ने कांग्रेस की किस्मत को बदल कर रख दिया था। उनकी गिरफ्तारी ने जनता के मन में उनके प्रति सहानुभूति पैदा कर दी थी।

2020 : PM मोदी ने हिमाचल के रोहतांग में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर निर्मित 'अटल सुरंग' का उद्घाटन किया।
2018 : पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ प्रदान किया गया।
1984 - भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस को कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना किया गया।
1978 - कोलकाता में पहले और दुनिया में दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
1952 - ब्रिटेन के लोगों के लिए चाय के सीमित उपयोग का नियम समाप्त किया गया।
1831 - मैसूर पर ब्रिटिश हुकूमत ने कब्जा किया था।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें