Advertisment

आज का इतिहास : 1869 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था।

author-image
Bansal news

आज का इतिहास : 1869 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था।

Advertisment

देश और दुनिया में 2 अक्‍टूबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। 2 अक्टूबर का दिन हर साल महात्मा गांधी की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिन गांधी जी के विश्व शांति और न्याय आंदोलनों पर पड़े गहरे प्रभाव को याद करता है।

2014 - पीएम मोदी ने देशभर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत की।
2006 - परमाणु ईंधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
2000 : रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।
1955 - मद्रास के पेरम्बूर में इंटिग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया।
1929 - महात्मा गांधी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।
1904 - पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें