Advertisment

आज का इतिहास : 1921 - भारत रत्न और फ़िल्म निर्माता, निर्देशक सत्यजित रे का जन्म हुआ था।

author-image
Bansal news

आज का इतिहास : 1921 - भारत रत्न और फ़िल्म निर्माता, निर्देशक सत्यजित रे का जन्म हुआ था।

Advertisment

देश और दुनिया में 2 मई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

2 मई 1921 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा जगत के जाने-माने निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का जन्म हुआ था। रे को सिनेमा के इतिहास में सबसे महान और सबसे प्रभावशाली फिल्म निर्देशकों में से एक माना जाता है। सत्यजीत की फिल्मों से आज भी लोग सीखते हैं और हॉलीवुड के निर्देशक भी रे के निर्देशन के तरीकों को अपनी फिल्मों के निर्माण में इस्तेमाल करते हैं। 23 अप्रैल 1992 को सत्यजीत रे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

2003 - भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया था।
2002 - पाकिस्तान के इंज़माम-उल-हक़ ने न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ 329 रन बनाये थे।
1997 - ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था।
1968 - लोकसभा में पब्लिक प्रोविडेंड फंड एक्ट को मंजूरी मिली थी।
1949 - महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू हुई थी।
1945 - इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था।
1929 - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म हुआ था।
1921 - भारत रत्न और फ़िल्म निर्माता, निर्देशक सत्यजीत रे का जन्म हुआ था।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें