Advertisment

आज का इतिहास : 1949 - संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था।

author-image
Bansal news

आज का इतिहास : 1949 - संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था।

Advertisment

देश और दुनिया में 14 सितंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

14 सितंबर वो तारीख है जब साल 1949 में 'हिंदी' को भारत की राजभाषा का दर्जा मिला। आजादी के बाद भारत की राजभाषा का मुद्दा सबसे अहम और विवादित था। क्योंकि भारत में सैकड़ों भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं, ऐसे में राजभाषा का दर्जा किसे दिया जाए ये सवाल अहम था। काफी सोच- विचार के बाद संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी 'हिंदी' को राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकारा। 14 सितंबर 1949 को सर्वसम्मति से संविधान सभा ने इसपर मुहर लगा दी। तब प्रधानमंत्री जवाहरलालनेहरू ने इस दिन के महत्व को देखते हुए 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाए जाने सलाह दी।

2016 : पैरा ओलंपिक खेलों में भारत के पदकों का आंकड़ा चार पर पहुंचाथा।

2009 - भारत ने श्रीलंका को 46 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता।

Advertisment

2007 - जापान ने तानेगाशिया स्थित प्रक्षेपण केन्द्र से पहला चन्द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया ।

2000 - PM अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

1960 -खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की थी।

1923 - भारत के प्रसिद्ध भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ राम जेठमलानी का जन्‍म हुआ था।

Advertisment

1833 -विलियमवेंटिक, पहले गवर्नर जनरल के तौर पर भारत आए थे।

Advertisment
चैनल से जुड़ें