आज का इतिहास : 1906 - महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया।
देश और दुनिया में 11 सितंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...
महात्मा गांधी ने 11 सितंबर, 1906 को दक्षिण अफ्रीका में 'सत्याग्रह आंदोलन' की नींव रखी। यह आंदोलन न केवल भारतीयों के अधिकारों की रक्षा के लिए था, बल्कि यह एक ऐसी विचारधारा थी, जिसने विश्व भर में अहिंसकप्रतिरोध की शक्ति को स्थापित किया। गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका में पहला सत्याग्रह शुरू कर सरकार के फैसले के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज करवाया। यह सत्याग्रह का पहला औपचारिक कदम था। गांधीजी ने इस आंदोलन को 'सत्याग्रह' नाम दिया, जो सत्य और अहिंसा पर आधारित था।
2005 : गाजा पट्टी में 38 साल से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा।
2003 : चीन के विरोध के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति जार्जबुशतिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से मिले।
1948 : ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और 'मुस्लिम लीग' के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का निधन।
1922 : आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सचित्र दैनिक समाचार पत्र द सन न्यूजपेक्टोरियल की शुरूआत।
1895 - महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबाभावे का जन्म।
1893 - शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें