आज का इतिहास : 1976 - इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ था।
देश और दुनिया में 10 सितंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...
10सितंबर 1976 को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने 66 यात्रियों के साथ मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। विमान ने उड़ान भरी ही थी कि बीच में अचानक दो अपहरणकर्ताओं ने पायलट को गन दिखाकर विमान को हाईजैक कर लिया। अपहरणकर्ता विमान को लीबिया ले जाना चाहते थे। यहां पायलट की समझदारी से विमान को लीबिया तो नहीं ले जा पाए और प्लेन को लाहौर ले जाया गया। इस संकट के समय में पड़ोसी देश पाकिस्तान ने सहयोग का हाथ आगे बढ़ाया और अधिकारियों की सूझबूझ से प्लेन में बैठे लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह घटना दोनों देशों की सरकारों के अनूठे तालमेल की मिसाल है।
2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की थी।
2003 - विश्वव्यापारसंगठनकीपांचवीमंत्रिस्तरीयबैठककानकुन में प्रारम्भहुई थी।
1966 : संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
1939 : कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1887 : भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्दबल्लभ पंत का जन्म हुआ।
1846 : एलायसहोवे ने सिलाईमशीन का पेटेंट कराया।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us