Advertisment

आज का इतिहास : 1919 - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ।

author-image
Bansal news

आज का इतिहास : 1919 - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ।

Advertisment

देश और दुनिया में 1 अक्‍टूबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म 1 अक्टूबर 1919 को हुआ था। उनका असली नाम असरार-उल-हसन खान था, और वह एक उर्दू कवि भी थे, जिन्हें हिन्दी सिनेमा में उनके युगांतरकारी योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने 350 से अधिक फ़िल्मों के लिए 2000 से ज़्यादा गाने लिखे थे। उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

2003 - नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।
1978: बाल विवाह कानून में संशोधन। विवाह के लिए लड़के और लड़की की आयु बढ़ाकर 21 और 18 वर्ष की।
1953 : भाषायी आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना हुई।
1928 : साउथ सिनेमा के युग पुरुष माने जाने वाले शिवाजी गणेशन का तमिलनाडु के सिरकाली में जन्म हुआ।
1854: भारत में आधा आना, एक आना, दो आना और चार आना की कीमत के डाक टिकट जारी किए गए।
1847- प्रख्यात समाजसेविका, लेखिका एवं स्वतंत्रता सेनानी एनी बेसेंट का जन्म हुआ।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें