Advertisment

27 April History: आज ही के दिन बाबर बना था दिल्ली सल्तनत का सुलतान, जानिए आज का इतिहास

27 April History: साल के चौथे महीने का यह 27वां दिन कई छोटी बड़ी घटनाओं का गवाह रहा है। इनमें कुछ इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गईं।

author-image
Manya Jain
27 April History: आज ही के दिन बाबर बना था दिल्ली सल्तनत का सुलतान, जानिए आज का इतिहास

27 April History: साल के चौथे महीने का यह 27वां दिन कई छोटी बड़ी घटनाओं का गवाह रहा है। इनमें कुछ इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गईं तो कुछ भुला दी गईं। भारत में मुगल सल्तनत के इतिहास में 27 अप्रैल का खास महत्व है।

Advertisment

इस दिन मुगल शासकों से जुड़़ी तीन बड़ी घटनाएं इतिहास का हिस्सा बनीं थी। 1526 में 27 अप्रैल के दिन ही बाबर ने दिल्ली का तख्तो ताज संभाला था।

1606 में, सम्राट जहाँगीर ने अपने बेटे खुसरो को पकड़ लिया, जिसने उसी दिन उसके खिलाफ लड़ने की कोशिश की थी।  1748 में 27 अप्रैल को मुगल सम्राट मोहम्मद शाह का निधन हो गया था।

    27 अप्रैल की देश-दुनिया की एतेहासिक घटनाएं  

देश दुनिया के इतिहास में 27 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है

Advertisment

1526 : 27 अप्रैल को बाबर दिल्ली का सुलतान बना था।

1606 : शहजादा खुसरो को बादशाह जहांगीर ने गिरफ्तार किया। खुसरो ने 6 अप्रैल को बगावत का ऐलान किया था।

1662 : नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए थे।

1748 : मुगल बादशाह मोहम्मद शाह का निधन हुआ था।

1848 : कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी थी।

27 अप्रैल : मुगल सल्तनत से जुड़ी बड़ी घटनाओं का गवाह है आज का इतिहास - Amrit Vichar

1912 : सशक्त हावभाव, चेहरे पर बच्चों जैसी मुस्कुराहट, जिंदगी से भरपूर, रंगमंच और फिल्मों की महान अदाकारा जोहरा सहगल का जन्म हुआ था।

Advertisment

1945 : दूसरे विश्व युद्ध में नाजी नेता हिटलर की सेनाओं के खिलाफ अमेरिका, ब्रिटेन और सोवियत संघ की सेनाओं ने मिलकर मोर्चा बांधा। जर्मनी में एल्बे नदी के किनारे अमेरिका और सोवियत संघ की सेनाओं के बीच पहली मुलाक़ात हुई थी।

1960 : नयी दिल्ली में नेशनल डिफेंस कालेज की शुरूआत हुई थी।

27 अप्रैल: राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय की स्थापना 1960 में हुई शॉर्टपीडिया

1961: सियरा लिओन की आजादी का दिन। यह पश्चिम अफ्रीकी देश तकरीबन डेढ़ सौ साल तक ब्रिटेन के अधीन रहा। आधी रात को हरी, सफ़ेद और नीली पट्टियों वाला देश का ध्वज फहराया गया था।

1967 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था।

1972 : अंतरिक्ष यान 'अपोलो 16' पृथ्वी पर वापस लौटा था।

1989 : बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत हुई थी।

1993 : अफगानिस्तानी विमान 'एएनएस 32' दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत हुई थी।

Advertisment

2020 : देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 886 हुई, संक्रमितों का आंकड़ा 28,380 पर पहुंचा था।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें