Advertisment

Aaj Ka Ank Jyotish 28 March 2025: प्रेम, करियर या स्वास्थ्य, किसमें आएगा बड़ा बदलाव, पढ़ें आज कैसा बीतेगा आपका दिन

Aaj Ka Ank Jyotish: प्रेम, करियर या स्वास्थ्य, किसमें आएगा बड़ा बदलाव, पढ़ें आज कैसा बीतेगा आपका दिन, Daily Numerology Horoscope

author-image
Kushagra valuskar
Aaj Ka Ank Jyotish 28 March 2025: प्रेम, करियर या स्वास्थ्य, किसमें आएगा बड़ा बदलाव, पढ़ें आज कैसा बीतेगा आपका दिन

28 मार्च का अंक राशिफल।

Aaj Ka Ank Jyotish 28 March 2025 Daily Numerology Horoscope: मूलांक 1 वालों के प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मूलांक 4 वालों को नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मूलांक 8 वालों का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 वालों का आज का अंक राशिफल।

Advertisment

मूलांक 1

प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है। हालांकि यह सिर्फ अस्थायी होगा। अपनी भावनाओं को उचित तरीके से व्यक्त करें। आपको अपनी प्रतिक्रिया में संयम रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में स्थिति स्थिर रहेगी। नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से स्थिति मजबूत रहेगी।

मूलांक 2

विवाहित जीवन में पार्टनर के साथ महत्वपूर्ण बातचीत करने का मौका मिलेगा। विचारों का आदान-प्रदान रिश्ते को मजबूत बनाएगा। यात्रा पर जाने के लिए बेहतर दिन है। अगर विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं तो वह बेहतर परिणाम दे सकती है। करियर में नए अवसर उत्पन्न हो सकते हैं। अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे।

मूलांक 3

पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर चर्चा हो सकती है, जो आपकी भावनाओं को प्रभावित करेगा। किसी भी स्थिति में धैर्य बनाए रखें। अधिक मसालेदार खाने से बचें। व्यवसाय में नए अवसर मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि हो सकती है। मेहनत रंग लाएगी।

Advertisment

मूलांक 4

नौकरी में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है। बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में मतभेद हो सकता है। संवाद और समझ से दूरियां खत्म होगी। यात्रा शारीरिक तौर पर चुनौतीपूर्ण हो सकती है, बेहतर होगा आज ट्रैवल का प्लान कैंसिल कर दें।

मूलांक 5

स्वास्थ्य के लिहाज से दिन चुनौतियां ला सकता है। थकान और नींद की कमी महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बड़ा फैसला लेने का समय है। हालांकि निर्णय जल्दबाजी में ना लें। वित्तीय मामले में सावधानी बरतें। कोई खर्च अचानक सामने आ सकता है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

मूलांक 6

करियर में आज सफलता मिलने के संकेत है। यह आपकी मेहनत और काम के प्रति समर्पण पर निर्भर करेगा। वरिष्ठों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। विवाहित जीवन मधुर रहेगा। साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

Advertisment

मूलांक 7

स्वास्थ्य में ध्यान देने की आवश्यकता है। पर्याप्त नींद और संतुलित आहार लेना जरूरी है। प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है। व्यवसाय में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि मेहनत और लगन से काम करेंगे तो रिजल्ट सकारात्मक होंगे। जल्दबाजी से बचना होगा।

मूलांक 8

वैवाहिक जीवन में सुकून रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी, जिससे एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक कार्य के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में अपेक्षाएं महसूस होंगी। इसके बावजूद दिन अच्छा रहेगा।

मूलांक 9

प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है। यह आपके भावनात्मक जुड़ाव को गहरा बनाएगा। खाने-पीने की आदतों पर ध्यान दें। व्यापार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। साहस और समर्पण आपको मार्गदर्शन देगा। निवेश करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है।

Advertisment

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

aaj ka ank jyotish aaj ka ank rashifal numerology predictions today Daily numerology horoscope आज का अंक राशिफल
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें